फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   route diversion of seven trains

गाजियाबाद-टुंडला रेलखंड पर ब्लॉक, मुरादाबाद होकर गुजरेंगी सात ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
route diversion of seven trains
मुरादाबाद। गाजियाबाद-टूंडला और गाजियाबाद-मारीपत स्टेशनों के बीच रोड ओवरब्रिज का निर्माण होना है। इस कार्य के लिए एनएचएआई ने रेलवे से ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया है। इसके चलते नई दिल्ली से टूंडला-अलीगढ़ होकर कानपुर तक जाने वाली विभिन्न ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। सात ट्रेनों का संचालन मुरादाबाद होकर किया जाएगा।
विज्ञापन

14, 15, 16, 21, 22, 25, 29, 30 जून और 03 से 05 जुलाई तक (02569) दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस को बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद मार्ग से चलाया जाएगा। 02 और 09 जुलाई को (02570) नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी मार्ग से चलाया जाएगा। 02 जुलाई को (12566) नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी मार्ग से चलाया जाएगा। 02 जुलाई को (12368) आनंदविहार-भागलपुर एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

30 जून और 07 जुलाई को (14619) अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस को पं. दीनदयाल उपाध्याय-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद मार्ग से चलाया जाएगा। 02 और 09 जुलाई को (82501) लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस को लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद मार्ग से चलाया जाएगा। 01 और 08 जुलाई को (12817) थावे-आनंदविहार एक्सप्रेस को पं. दीनदयाल उपाध्याय-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद मार्ग से चलाया जाएगा।यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed