{"_id":"5fc94a008ebc3e9bdf4632e0","slug":"robbery-with-shoes-businessman-moradabad-news-mbd371485394","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूता व्यापारी से एक लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूता व्यापारी से एक लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
चंदौसी। खुर्जा गेट में करेली रोड पर मुरादाबाद जिले से जूते खरीदने आए व्यापारी को बदमाशों ने रोक कर मारपीट की। उसकी जेब से एक लाख रुपये कैश निकालकर भाग गए। पुलिस ने लूट से इन्कार करते हुए इसे मारपीट की घटना बताया है। व्यापारी ने तीन लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट करने की तहरीर दी है।
मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सरकड़ा खास निवासी मोहम्मद अय्याज जूता व्यापारी हैं। गुरुवार की शाम मोहम्मद अयाज अपने रिश्तेदार शाहरुख निवासी पाकबड़ा के साथ थ्रीव्हीलर से चंदौसी में खुर्जा गेट स्थित कपिल की जूता फर्म से जूते खरीदने आए थे। शाम के समय फर्म में मजदूर काम नहीं कर रहे थे। इस कारण जूते नहीं खरीद सके।
मोहम्मद अय्याज ने बताया कि वह शाहरुख के साथ रात करीब दस बजे थ्रीव्हीलर से वापस जा रहे थे। जूते की फर्म से करीब 100 मीटर आगे बढ़ने पर बीच रास्ते में बाइक खड़ी थी। थ्रीव्हीलर चला रहे शाहरुख हॉर्न बजाया तब भी उसके पास खड़े युवकों ने बाइक नहीं हटाई। थ्रीव्हीलर से उतर कर बाइक तक पहुंचे तो तीन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों को पीटते हुए मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। इस बीच फोन कर जूते की फर्म के मालिक कपिल को सूचना दी। वह भी घर से निकलकर उन लोगों की ओर तक बढ़े इस बीच तीनों युवक उनकी (मोहम्मद अय्याज) जेब से एक लाख रुपये निकालकर बाइक से भाग गए।
विज्ञापन
अय्याज का कहना है कि फर्म स्वामी व आसपास के अन्य लोगों ने आरोपियों को पहचान लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। व्यापारी ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने व एक लाख रुपये लूटने की तहरीर पुलिस को दी है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने लूट से इन्कार करते हुए इसे मारपीट की घटना बताया है। कहा है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।