फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   roadways bus service start from moradabad to haryana

मुरादाबाद से हरियाणा के लिए शुरू हुई बस सेवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
roadways bus service start from moradabad to haryana
मुरादाबाद। लंबे इंतजार के बाद महानगर से दूसरे राज्यों के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। शनिवार को मुरादाबाद से हरियाणा के लिए बसें रवाना हुईं। यहां से हरियाणा के लिए केवल तीन बसों का ही संचालन किया जाता है। दूसरी ओर प्रदेश की बसों को अभी दिल्ली में प्रवेश नहीं मिल रहा है। साथ ही उत्तराखंड सरकार के नियमों के चलते सीधी बसें चलाने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि रोडवेज प्रबंधन इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

पूरे रीजन से दिल्ली के लिए अलग अलग रूटों पर कुल 125 बसें चलाई जा रही हैं। लेकिन ये बसें राजधानी में प्रवेश न मिलने के कारण कौशांबी तक ही जा रही हैं। इससे आगे जाने के लिए यात्रियों को दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी प्रकार उत्तराखंड में भी रोडवेज बसों के प्रवेश पर फिलहाल रोक है। राज्य में प्रवेश करने के लिए यूपी के लोगों के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट व प्रशासन की अनुमति वाला पास होना अनिवार्य है। इसके बाद ही यूपी-यूके बार्डर से आगे का रास्ता तय किया जा सकता है। उपरोक्त दस्तावेज उपलब्ध न होने पर यात्रियों को सीमा से वापस लौटाया जा रहा है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि शासनादेश पर हरियाणा व दिल्ली के लिए बसें चलाई जा रही हैं। लेकिन बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए सेवाएं जल्द शुरू होंगी। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed