{"_id":"627f5e77e881477afb0e1200","slug":"roadways-bus-collided-with-scooty-in-moradabad-former-councilor-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: मुरादाबाद में रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, पूर्व पार्षद की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: मुरादाबाद में रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, पूर्व पार्षद की मौत, एक घायल
Sat, 14 May 2022 06:37 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 14 May 2022 06:37 PM IST
सार
मुरादाबाद में कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें पूर्व पार्षद प्रदीप मेहरोत्रा की मौत हो गई और उनके साले की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास शनिवार सुबह करीब दस बजे रोडवेज बस के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार पूर्व पार्षद गोपाल खन्ना की मौत हो गई, जबकि उनके साले की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के समय प्रदीप मेहरोत्रा साले के साथ अपनी सराफा की दुकान पर जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी पूर्व पार्षद प्रदीप मेहरोत्रा (60) की कोतवाली क्षेत्र में सराफा की दुकान है। शनिवार सुबह दस बजे वह अपने साले के साथ दुकान पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी इनकी स्कूटी पीएसी तिराहे के पास कांठ रोड पर पहुंची थी। इसी दौरान बिजनौर से आ रही रोडवेज की बस के चालक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया। कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में पूर्व पार्षद प्रदीप मेहरोत्रा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद प्रदीप मेहरोत्रा हिंदू कॉलेज के अध्यक्ष भी रह चुके थे। इसके अलावा सराफा कमेटी में पदाधिकारी भी रह चुके थे। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप मेहरोत्रा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि एक की हालत गंभीर है। रोडवेज बस कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा दी गई है। कांठ रोड पर यातायात चालू करा दिया गया है।