फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Road demonstration in Ward 18

Moradabad News: वार्ड 18 में सड़क के लिए प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Road demonstration in Ward 18
ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड 18 बहेड़ावाला के नागरिक सोमवार को गंदे पानी की निकासी सड़क निर्माण और विद्युत पोल लगाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। वार्ड के सभासद मोहम्मद आसिफ सैफी के नेतृत्व में उन्होंने समस्याओं को लेकर नगर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

तहसील में समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में करीब एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे कई साल से सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड सभासद मोहम्मद आसिफ सैफी ने बताया कि वह इस संबंध में नगर पालिका के अध्यक्ष, एसडीएम और समाधान दिवस में दो बार ज्ञापन देकर वार्ड की समस्याओं से अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहां के नागरिकों ने कहा है कि कॉलोनी में पक्की सड़के नहीं है। घरों के चारों तरफ गंदा पानी भरा रहता है। जिससे उनका जीवन बहुत मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में विद्युत पोल नहीं है।चलने के लिए पक्की सड़कें नहीं हैं। कुछ लोगों ने इधर उधर से तार खींचकर अपना कनेक्शन लिया तो उसे पर विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं उन्होंने लगाए गए स्मार्ट मीटर को अधिक बिल देने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की। वहीं गंदे पानी के निकासी के लिए नाला निर्माण पर भी जोर दिया गया। समाधान दिवस अधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पहले की गई शिकायतों के बारे में एसडीएम को लिखकर कहा है कि कुछ लोगों ने वहां पर अवैध रूप से कॉलोनी काट दी। जिसकी अनुमति नगर पालिका से नहीं ली गई। संबंधित प्रॉपर्टी डीलर को नोटिस जारी कर उन्हें कॉलोनी में सड़क और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed