फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RLD is trying to establish its foothold in Uttarakhand along with West UP.

Moradabad News: रालोद वेस्ट यूपी के साथ उत्तराखंड में पैर जमाने की कर रहा कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
RLD is trying to establish its foothold in Uttarakhand along with West UP.
मुरादाबाद। राष्ट्रीय लोकदल अन्य दलों की तरह अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। पार्टी के नेताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ कुछ दिनों पहले उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर में बैठक की थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सियासी लकीर खींचते हुए संकेत दिया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि काशीपुर से लेकर ठाकुरद्वारा तक रही है।
विज्ञापन

रालोद के नेता और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की कोशिश है कि उनकी पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना वर्चस्व बरकार रखे। पार्टी का मुरादाबाद मंडल के बिजनौर जिले में अच्छा प्रभाव है। इस मामले में रालोद मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा में भी एक सीट के लिए दावेदारी करेगी। पार्टी का विस्तार करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत मेरठ में बैठकें हो चुकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रैली की गई है। वहीं वह खुद उधमसिंहनगर जिले के रूद्रपुर में बैठक करने गए हैं। बैठकों का उद्देश्य पार्टी का विस्तार करना है। जहां जहां किसानों की संख्या अधिक होगी। वहां रालोद का प्रभाव रहेगा। राजस्थान में उनका संगठन काम कर रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत करने की कवायद चल रही है। पार्टी का मानना है कि संगठन में हिंदू और मुस्लिम सभी वर्गों को शामिल किया जा रहा है। इस मामले में रालोद के कई नेताओं ने खुलकर मंच से ऐलान किया कि उनको सभी वर्गों का वोट चाहिए। इसी कारण संगठन में मुस्लिम नेताओं को शामिल किया गया है। ठाकुरद्वारा में आयोजित रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपना ननिहाल कांठ बताकर यह साबित किया कि वह मुरादाबाद के लोगों से दूर नहीं हैं। साथ ही उन्होंने अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि बताकर लोगों को अपने करीब लाने की कोशिश की। राजनीति में यह संकेत काफी मायने रखता है। वहीं पार्टी के लोगों का कहना है कि हालांकि विस्तार के लिए पार्टी के जमीनी नेताओं को अभी और मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही जनता के लिए कुछ कार्यों को करके दिखाना होगा। रालोद के साथ भाजपा प्रदेश की बड़ी पार्टी है। भाजपा के स्थान छोड़ने पर ही रालोद को विस्तार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed