{"_id":"6144ea718ebc3e1ef054f7cb","slug":"resources-full-budget-too-full-sluggishly-incomplete-city-bridges-moradabad-news-mbd4030494192","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधन पूरे, बजट भी फुल, सुस्ती से अधूरे हैं शहर के पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधन पूरे, बजट भी फुल, सुस्ती से अधूरे हैं शहर के पुल
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में सरकारी विभागों के पास पर्याप्त संसाधन और भरपूर बजट होने के बाद भी कई पुल निर्माणाधीन पड़े हैं। तहसील के समीप पिछले चार वर्षों से निर्माणाधीन सोनकपुर ओवरब्रिज रेलवे की सुस्ती से अधूरा पड़ा है। गोविंदनगर स्थित रेलवे के फुटओवर ब्रिज को निर्माण पूरा होने के बावजूद लोगों के लिए शुरू नहीं किया जा रहा है। इन सबका कारण स्पष्ट करने से भी अधिकारी कतरा रहे हैं।
वहीं कटघर में डबल फाटक पुल की स्थिति जर्जर है, किसी भी समय कोई हादसा हो सकता है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने फुट ओवरब्रिज का पुनर्निर्माण एक वर्ष से लंबित है। पर्याप्त संसाधनों के बावजूद रेलवे अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सोनकपुर ओवरब्रिज
यह 1.15 किमी लंबा ओवरब्रिज पिछले चार वर्षों से निर्माणाधीन है। नवंबर 2019 तक इसका निर्माण पूरा होना था, लेकिन रेलवे की सुस्ती के कारण यह जनवरी 2021 तक भी शुरू नहीं हो सकेगा। पुल पर फिलहाल 24 गर्डर रखे जाने हैं। इसके बाद स्लैब डाले जाएंगे और फिर सेतु निगम अपने हिस्से का कार्य करेगा। इसमें करीब पांच माह लगेंगे। जीएम के कहने के बावजूद रेलवे इस प्रोजेक्ट पर बेहद धीमी गति से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
गोविंदनगर फुट ओवरब्रिज
कटघर में चंदौसी रेल लाइन पर यह ओवरब्रिज तीन वर्षों से निर्माणाधीन है। पहले कोरोना और तमाम बाधाओं के कारण पुल का निर्माण रुका रहा। अब इसमें मात्र चार दिन का कार्य शेष है। इसके बावजूद कार्य को तीन महीने से रोक रखा है। रेलवे का कहना है कि उक्त क्षेत्र में रेलवे बाउंड्री का निर्माण कर रहा है, जिससे पुल बनने के बाद भी लोग ट्रैक पर न आएं। लोगों का कहना है कि दीवार का निर्माण होने से उनकी कॉलोनी में आपात स्थिति में एंबुलेंस प्रवेश नहीं कर सकेगी। ऐसे में बाउंड्री का निर्माण पूरा होने के बाद ही इस पुल को शुरू किया जाएगा।
डबल फाटक पुल
रेलवे लाइन के ऊपर बना डबल फाटक पुल 50 वर्ष से अधिक की अवधि पूरी कर चुका है। वर्तमान में यह पुल जर्जर स्थिति में है। पुल की स्लैब में दरारें आ गई हैं और रेलिंग टूटी हुई है। इससे कोई भी वाहन पुल से नीचे गिर सकता है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह पुल भी रेलवे और सेतु निगम की जिम्मेदारी है।
प्लेटफॉर्म नंबर एक का फुट ओवरब्रिज
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो और तीन पर जाने के लिए बने इस पुल की समयावधि पिछले वर्ष अगस्त में पूरी हो चुकी है। अब तक रेलवे ने इसका पुनर्निर्माण शुरू नहीं किया है। पुल पर अवरोध लगा दिए गए हैं, इसकी वजह से यात्रियों को ट्रैक पार करके दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ रहा है। रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग इसके लिए जिम्मेदार है। इस्टीमेट तैयार और बजट उपलब्ध होने के बावजूद विभाग सिर्फ अपनी उदासीनता के कारण इसे शुरू नहीं कर रहा है।
सोनकपुर ओवरब्रिज पर गर्डर रखने की तैयारी है, रेलवे दिसंबर तक अपने हिस्से का कार्य पूरा कर लेगा। इसके अलावा गोविंदनगर फुट ओवरब्रिज के पास बाउंड्री को लेकर लोगों का विरोध है। इसके चलते पुल को शुरू नहीं किया गया है। स्टेशन के पुल के लिए इंजीनियरिंग विभाग से जल्द कार्य शुरू करने के लिए कहा गया है।
-गौरव दीक्षित, डीसीएम