फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Resolved to strengthen the unity and integrity of the nation

Moradabad News: राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत करने का लिया संकल्प

Fri, 03 Oct 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 03 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Resolved to strengthen the unity and integrity of the nation
फोटो 7,8 ठाकुरद्वारा के शरीफनगर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन निकालते स्वयंसेवक संवा
ठाकुरद्वारा। आरएसएस ने बृहस्पतिवार को शरीफनगर में संघ का शताब्दी समारोह मनाया। संघ के स्वयंसेवकों ने शरीफ नगर में पथ संचलन किया। मुख्य मार्गों पर पथ संचलन कर लोगों को राष्ट्र और समाज की सेवा करने का संदेश दिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कृषक इंटर कॉलेज शरीफ नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहले मुख्य वक्ता ओम प्रकाश शास्त्री ने संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्ष पूरे होने की संघ की यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि संघ ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि माना है। किसी भी आपात स्थिति में संघ ने हमेशा देश के साथ खड़े होकर अपना कर्तव्य ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से निभाया है। कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों ने देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इसके बाद संघ के कार्यकर्ता बैंड बाजा और उद्घोष के साथ पथ संचलन के लिए निकले।
विज्ञापन

शरीफनगर के प्रमुख मार्गों पर संचलन किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संघ के तहसील प्रचारक शिवांशु, भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह, डॉ वीर सिंह सैनी ,राकेश चौहान, देहात मंडल अध्यक्ष हरिओम चौहान उपाध्यक्ष कपिल चौहान, नरेंद्र सिंह ,मयंक चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed