फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report on BSP-supported candidate

बसपा समर्थित प्रत्याशी पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Report on BSP-supported candidate
रामपुर। मतदान का बहिष्कार करने के लिए लोगों को भड़काने के आरोप में पुलिस ने बसपा समर्थित प्रत्याशी समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में 10-15 अज्ञात का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

मामला शाहबाद का है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड 24 से बसपा समर्थित प्रत्याशी अब्दुल बारिस खां चुनाव लड़ रहे हैं। आरोप है कि अब्दुल बारिस खां, शाहबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पप्पू खां, अख्तर, आमिर, अब्दुल सलाम, एहसान, रकीब, अंसार, वारिस ग्राम किशनपुर में लोगों को एकत्र करके उन्हें मतदान का बहिष्कार करने के लिए भड़का रहे थे। पुलिस का कहना है कि वे तीन अप्रैल की रात्रि की घटना में अनवार हुसैन और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के विरोध में बहिष्कार की बात कह रहे थे। समझा रहे थे कि बहिष्कार का एलान नहीं किया तो पुलिस अन्य ग्रामीणों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

दरोगा पुष्पेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल बारिस खां, पप्पू, अख्तर, आमिर, अब्दुल सलाम, एहसान, रकीब, अंसार, वारिस को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 109 और 171 (ग) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। शाहबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर शिवचरन ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed