फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report card is getting ready to replace BJP district presidents

Moradabad News: भाजपा जिलाध्यक्षों को बदलने के लिए रिपोर्ट कार्ड हो रहा तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Report card is getting ready to replace BJP district presidents
मुरादाबाद। भाजपा मिशन 80 को पाने के लिए प्रदेश के 40 से 50 जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को हटाएगी। इस मामले में तीन बिंदुओं को आधार मानकर पदाधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। जुलाई माह में पदाधिकारी बदलने और नए अध्यक्षों को रखने का काम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाले जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई थी। इस मामले में चुनाव प्रभारियों ने अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। इस आधार पर जाटलैंड के कई पदाधिकारी निशाने पर आ गए हैं। दूसरा बिंदु सभा में भीड़ जुटाना माना जा रहा है। पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर महासंपर्क अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत लोगों को सरल एप से जोड़ना और आम जनता से संपर्क बढ़ाना शामिल था।
विज्ञापन

पार्टी ने प्रत्येक जिले के जिला और महानगर अध्यक्षों के दो सालों के कार्यकाल का लेखा जोखा तैयार किया है। इस मामले में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी है। तीनों बिंदुओं को आधार मानते हुए पार्टी की प्रदेश की कार्यसमिति तय करेगी कि कौन जिलाध्यक्ष पास हुआ है और कौन फेल हुआ है। पार्टी ने नए पदाधिकारियों का चयन करने के लिए पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है लेकिन मुरादाबाद के पर्यवेक्षक का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद पर विशेष निगाह
पार्टी 2019 के चुनाव में हारी हुई लोकसभा पर विशेष रणनीति बनाकर कार्य कर रही हैं। इसमें मुरादाबाद, संभल, नगीना सहित अन्य पांच सीटें शामिल हैं। मुरादाबाद सीट पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को लगाया गया है। इस सीट पर कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री दौरा कर चुके हैं। भाजपा मुरादाबाद की सीट किसी कीमत पर जीतना चाहती है। मिशन 80 के तहत यह सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा प्रदेश चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों को बदलने का काम 20 जुलाई के बाद होगा। पार्टी के अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का मानना है कि 30 जुलाई तक जिला और महानगर अध्यक्ष बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed