{"_id":"6aada52b7b197daaa30a5442","slug":"reminder-notice-sent-regarding-the-controversy-over-the-black-marketing-of-rations-kanth-news-c-279-1-mo11005-117514-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राशन की कालाबाजारी के विवाद में रिमाइंडर नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राशन की कालाबाजारी के विवाद में रिमाइंडर नोटिस भेजा
Sat, 19 Sep 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव फरीदनगर में राशन की कालाबाजारी के विवाद में फिर से अपना पक्ष रखने के लिए रिमाइंडर नोटिस भेजा गया है।
10 दिन पूर्व फरीदनगर मार्ग पर पुलिस ने शिकायत पर बाइक से फेंके गए गेहूं और चावल के दो बोरे बरामद किए थे। पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह ने टीम के साथ गांव में पहुंचकर सड़क पर मिले राशन के बोरों की जांच की थी। पूर्ति निरीक्षक के अनुसार जांच में गांव के दोनों राशन डीलर का स्टॉक सही पाया गया।एसडीएम ने आरोपित राशन डीलर और शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत के प्रशासक के पति अतीक अहमद को नोटिस जारी किया था। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि राशन डीलर ने अपना पक्ष रख दिया है लेकिन शिकायतकर्ता ने पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए । उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अतीक अहमद को फिर से रिमाइंडर नोटिस भेजा गया है।