फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Regular practice and nutritious food will help you get good marks in studies.

Moradabad News: पढ़ाई में नियमित अभ्यास के साथ अच्छे अंक दिलाएगा पोषणयुक्त भोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Regular practice and nutritious food will help you get good marks in studies.
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रस्तावित हैं। जैसे-जैसे बोर्ड परीक्षा नजदीक आती जा रहे हैं, विद्यार्थियों का तनाव बढ़ता जा रहा है। बहुत से विद्यार्थियों को भूख कम लगने की समस्या हो रही है। डाइटीशियन का कहना है कि ऐसे समय में पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है। क्योंकि इससे स्वास्थ्य बढ़िया रखने में सहायता मिलेगी और परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे।
विज्ञापन


मुरादाबाद में 112 केंद्रों पर करीब 75 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विभाग की ओर से बनाई गई हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन याद न होने और भूख न लगने जैसी परेशानी से संबंधित आठ से दस शिकायतें आ रही हैं। एडीआईओएस शतानंद शर्मा ने कहा कि मनोवैज्ञानिकों के माध्यम से विद्यार्थियों को सलाह दिलवाई जा रही है कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए जितना नियमित अभ्यास जरूरी है, उतना ही आवश्यक पोषणयुक्त भोजन है, ताकि स्वास्थ्य सही रह सके और विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर पाएं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय की डायटीशियन सपना सिंह ने कहा कि परीक्षा के लिए दिमाग अधिक सक्रिय होता है। ऐसे में अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है। ताकि दिमागी थकान, तनाव, सिरदर्द और अन्य समस्याओं से बचा जा सके। इन दिनों सलाद व सब्जियों का भरपूर उपयोग करें। इसके साथ ही एक गाजर और पत्ता गोभी के लगभग दस से 12 पत्ते काटकर, इस पर हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और नीबू रस मिलाकर खूब चबा-चबाकर स्नैक्स के रूप में खाएं। बहुत भारी या मसालेदार खाना खाना न खाएं। इससे आलस बढ़ेगा और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें और पानी की कमी न होने दें। डायटीशियन हिमांशु सिंह ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दबाव में बहुत से विद्यार्थी खाना छोड़ देते हैं। उन्हें भूख न लगने की शिकायत होती है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं और उसका सीधा असर परीक्षा की तैयारी पर पड़ता है। इसलिए हरी पत्तेदार सब्जी, फल, दूध, मेवा आदि का सेवन करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोट....
सामान्य विद्यार्थी अपना सकते हैं यह डायट प्लान, डायबिटीज और बीपी की परेशानी वाले विद्यार्थी अपने चिकित्सक की सलाह के अनुसार रखें खानपान।

समय
सुबह जल्दी ------नींबू पानी (ठंडे या गर्म पानी में) या चाय आधा चम्मच चीनी के साथ या नारियल पानी
ब्रेकफास्ट---- दूध 250 मिली (बिना मलाई), डबल रोटी या दलिया (30 ग्राम), पनीर या अंडे (दो अंडे) की सफेदीचाय-25 ग्राम दूध एवं आधा चम्मच चीनी के साथ सुबह 11 बजे तक सूप, टमाटर का जूस या अंकुरित दाल की चाट या भुने चने या फलों की चाट
लंच ------- तीन रोटी, दाल एक कटोरी (30 ग्राम), सब्जी दो सौ ग्राम, दही 150 ग्राम, तेल पांच ग्राम, सलाद जितना चाहें
शाम चार बजे --------चाय एक कप (25 ग्राम दूध) आधा चम्मच चीनी के साथ, बिस्कुट दो
डिनर ------- तीन रोटी, दाल (30 ग्राम) एक कटोरी, सब्जी दो सौ ग्राम, सलाद जितना चाहें रात दस बजे दूध (बिना मलाई) दो सौ मिलीलीटर (एक कप)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed