{"_id":"61e5c69bd815a678be03c8b7","slug":"refusal-to-marry-due-to-non-fulfillment-of-dowry-demand-city-news-mbd4163127114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर किया शादी करने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर किया शादी करने से इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने गाजियाबाद निवासी युवक और उसके परिजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मझोला के लाइन पार सूर्य नगर निवासी पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने गाजियाबाद निवासी युवक से अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। बीस फरवरी 2022 को शादी होनी थी। शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि रिश्ता तय करते समय युवक और उसके परिजनों ने दहेज की कोई मांग नहीं की थी। अब शादी की तारीख नजदीक आ गई तो युवक और उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया है।
एसएसपी ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।