फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Real time data acquisition system will monitor power stations

रियल टाइम डाटा एक्विजिशन सिस्टम से होगी बिजलीघरों की निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Real time data acquisition system will monitor power stations
मुरादाबाद। उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सप्लाई देने के लिए विभाग पर सरकार का दबाव बढ़ता जा रहा है। अब शहर के हर बिजलीजर और प्रत्येक फीडर की निगरानी के लिए रियल टाइम डाटा एक्विजिशन सिस्टम तैयार किया गया है। मुरादाबाद शहर के सभी बिजलीघरों पर इसे लगाया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे पहले इसकी शुरूआत भी मुरादाबाद से ही हुई थी।
विज्ञापन

इस सिस्टम के माध्यम से शहर के प्रत्येक फीडर की मॉनिटरिंग के लिए मुख्य अभियंता कार्यालय पर डिवाइस लगाई जाएगी। इस डिवाइस से पल-पल की अपडेट पीवीवीएनएल मुख्यालय मेरठ और यूपीपीसीएल मुख्यालय लखनऊ तक पहुंचेगी। ब्रेक डाउन की वजह, इमरजेंसी फाल्ट की स्थिति, फाल्ट ठीक करने में देरी की वजह आदि की जानकारी मुख्यालय को उपलब्ध करानी होगी। हालांकि यह सिस्टम कितना कारगर साबित होगा यह कुछ माह में पता चल जाएगा। इसके अलावा विद्युत विभाग स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्काडा योजना पर भी काम कर रहा है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत शहर के सभी बिजलीघरों को एक सिस्टम के साथ जोड़ दिया जाएगा। ऐसे में यदि किसी बिजलीघर से जुड़े किसी भी इलाके में फाल्ट होता है तो दूसरे बिजलीघर से बिजली की सप्लाई स्वत: ही चालू हो जाएगी। बुधवार को मुख्य अभियंता पंकज कुमार ने इस विषय पर अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता और अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके अलावा राजस्व बढ़ाने के लिए बिलिंग पर ध्यान देने के लिए कहा गया। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि अब शहर में बिलिंग फीडर के आधार पर न होकर ट्रांसफार्मर के आधार पर हो रही है। इस तरह कार्य को छोटी इकाई में बांटने से ज्यादा उपभोक्ताओं तक कम समय में पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed