{"_id":"592dcd214f1c1b7508bdaa14","slug":"ravi-dead-body-come-back-today-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अपने वतन लाया जाएगा पर्वतारोही रवि कुमार का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अपने वतन लाया जाएगा पर्वतारोही रवि कुमार का शव
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 31 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
पर्वतारोही रवि कुमार (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतारोही रवि कुमार के शव का तापमान सामान्य होने के बाद मंगलवार शाम पोस्टमार्टम किया गया। काठमांडू में मौजूद रवि के बड़े भाई मनोज कुमार ने बताया कि डाक्टरों की टीम ने शव का चेकअप करने के बाद पोस्टमार्टम करने का निर्णय लिया।
तीन डाक्टरों के पैनल ने करीब दो घंटे में पोस्टमार्टम किया। जिसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। नेपाल स्थित भारतीय दूतावास को भी इसकी जानकारी दे दी गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह शव लेकर दिल्ली आ जाएंगे। इसके बाद दिल्ली से मुरादाबाद शव लाया जाएगा।
मझोला के भोला सिंह की मिलक निवासी रवि कुमार ने छह अप्रैल को माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की थी। उन्होंने 20 मई को माउंट एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा फहरा दिया था। वहां से लौटते समय अचानक तूफान आ गया था। इसके बाद शेरपा उन्हें छोड़कर नीचे उतर आया था।
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद सर्च आपरेशन चला गया था। सर्च आपरेशन टीम को 27 मई को रवि का शव मिला था। जबकि 28 मई को रवि कुमार के बड़े भाई मनोज ने नेपाल पहुंच कर शव की पहचान की थी। तब से रवि का शव विदेश में फंसा है और यहां उसके परिजन व उसके शुभचिंतक परेशान हैं।
वह पल पल नेपाल में मौजूद मनोज से जानकारी ले रहे हैं। रवि के भाई मनोज ने बताया कि मंगलवार दोपहर डाक्टरों की टीम पोस्टामार्टम करने आई थी। लेकिन शव का तापमान सामान्य न होने पर वापस चली गई थी। मंगलवार शाम दोबारा तीन डाक्टरों की टीम आई।
शव का चेकअप के बाद डाक्टरों ने पोस्टमार्टम करने का निर्णय लिया। करीब दो घंटे चले पोस्टमार्टम की वीडियो और फोटो ग्राफी भी कराई गई है। मनोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो गया है। बुधवार को ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी। इसके बाद वह शव लेकर मुरादाबाद आ जाएंगे।