{"_id":"664a9ac0801f5172d10ad35b","slug":"raped-on-the-pretext-of-marriage-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-404177-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने लाइनपार वाल्मीकि बस्ती निवासी विपिन सैनी को दुष्कर्म, मारपीट ओर धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ दो दिन पहले एक महिला ने केस दर्ज कराया था।
थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि लाइनपार बाल्मीकि बस्ती निवासी विपिन सैनी ने उसे पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी के लिए दबाव बनाने पर टालमटोल करने लगा। महिला शादी के लिए विपिन के घर पहुंची तो आरोपी ने अपने भाईयों के साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। शिकायत करने पर उसने जान से मारने की भी धमकी दी। तहरीर के आधार पर विपिन सैनी और उसके भाई विनोद सैनी व प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी विपिन सैनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है। ब्यूरो