फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape with student

सिपाही ने छात्रा से किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक बीटीसी छात्रा ने सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।आरोपी सिपाही की तहेरी बहन पीड़ित की सहेली है।डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि एसपी देहात को मामले की जांच करने को कहा गया है।

विज्ञापन
rape with student

विस्तार

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक बीटीसी छात्रा ने सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी सिपाही की तहेरी बहन पीड़ित की सहेली है। आरोप है कि तहेरी बहन की मदद से आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कार्रवाई न होने पर छात्रा ने आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि गांव में रहने वाली उसकी सहेली ने एक साल पहले बताया था कि उसका चचेरा भाई पुलिस विभाग में सिपाही है। वह अमेठी में तैनात है। सहेली ने करीब एक साल पहले हम दोनों को मिलवाया था। तब आरोपी सिपाही छुट्टी पर घर आया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सहेली ने भरोसा दिलाया था कि सिपाही उससे निकाह कर लेगा, लेकिन बाद में आरोपी बाद में मुकर गया। डीआईजी कार्यालय से युवती के प्रार्थनापत्र को जांच के लिए ठाकुरद्वारा थाने भेज दिया गया है। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि एसपी देहात को मामले की जांच करने को कहा गया है। शिकायत मिलने के बाद अब तक केस क्यों दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed