फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape victim sitting on strike at SSP officeRape victim sitting on strike at SSP office

Moradabad News: एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता

Fri, 28 Feb 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 28 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rape victim sitting on strike at SSP officeRape victim sitting on strike at SSP office
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंची और पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गई। पीड़िता ने पाकबड़ा थाना पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई के आश्वासन पर युवती धरने से उठ गई।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि फैक्टरी में काम करने के दौरान उसकी पहचान एक युवक से हो गई। बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए, लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने शादी का दबाव बनाया तो उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि छह फरवरी को वह फैक्टरी में काम करने पहुंची तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और खींचकर गार्ड रूम में ले गया। जहां पर आरोपी ने पांच साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। साथ ही कार से टक्कर मारकर हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसके भाई व परिवार की महिलाओं ने उसे मारपीट कर भगा दिया। उसने पाकबड़ा थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि इस मामले में पाकबड़ा पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed