फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ??????? ??? ????? ?? Rape on illegal mining of ASP in Pakbada, six people arrested

पाकबड़ा में अवैध खनन में सात वाहन पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
??????? ??? ????? ?? Rape on illegal mining of ASP in Pakbada, six people arrested
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में चल रहे अवैध खनन की स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी। शिकायत मिलने पर एएसपी ने दूसरे थाने की पुलिस को साथ लेकर छापा मारा तो मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी, एक पोर्कलेन और आठ डंपर बरामद किए हैं। जबकि छह लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की शिकायतें अफसरों के पास तक पहुंच रही थीं। साथ ही स्थानीय पुलिस पर भी खनन कराने के आरोप कई बार लग चुके हैं। सोमवार देर रात एक किसान ने एएसपी अनिल यादव को कॉल कर बताया कि कुछ लोग उसके खेत में खनन कर रहे हैं। एएसपी ने इस मामले की जानकारी उच्च अफसरों को दी। आदेश मिलते ही मंगलवार तड़के एएसपी ने मझोला थाना पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। जबकि स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को पकड़ लिया। जबकि कुछ आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक पोर्कलेन मशीन, एक जेसीबी मशीन और आठ डंपर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई की जानकारी मिलने पर पाकबड़ा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पाकबड़ा थाने में महलकपुर माफ ी गांव निवासी किसान ताहिर की तहरीर पर पाकबड़ा निवासी वकील और अपने साथियों के खिलाफ केस किया है। किसान ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके खेत से मिट्टी चोरी कर मशीन से डंपरों में भरकर ले जा रहे थे। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि खनन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से दस वाहन पकड़े गए हैं। खनन विभाग को भी रिपोर्ट भेजी गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed