फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape of class 10th student, accused blackmailed by making video

दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rape of class 10th student, accused blackmailed by making video
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने छात्रा का मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया था। जिसके जरिये आरोपी एक साल से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का परिवार मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता है। पीड़ित के पिता ने मंगलवार को मझोला थाने में आरोपी सौरभ पाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी कुंदरकी थानाक्षेत्र के शेखूपुरा निवासी है। यहां लाइन पार में किराये के मकान में रहता है। पीड़ित के पड़ोस में रहने वाले युवक से आरोपी की दोस्ती है। आरोप है कि एक साल पहले आरोपी ने छात्रा का वीडियो बना लिया था। जिसके जरिये आरोपी एक साल से छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। एक फरवरी को आरोपी ने अपने दोस्त के जरिये छात्रा को रामलीला मैदान के पास बुला लिया। आरोपी ने छात्रा से कहा कि वह उसके फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा। इसके बाद आरोपी छात्रा को कमरे पर ले गया। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने वीडियो और फोटो डिलीट नहीं किए। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा को धमकी देकर कमरे से भाग दिया। पीड़ित छात्रा ने अपने मां-बाप को आपबीती सुनाई। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

एएसपी सागर जैन ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed