{"_id":"628e793fde061d1f3f594b21","slug":"rape-affected-lady-suicide-moradabad-news-mbd429280912","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने फंदे पर लटक कर जान दी-00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने फंदे पर लटक कर जान दी-00
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफनी(रामपुर)। सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने दुपट्टे से बने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने परिजनों को बताया कि रविवार को उनके घर के निकट ही रहने वाले लड़के ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। मामला चर्चा में आने के बाद आरोपी से किशोरी की शादी कराने की कोशिश पर बातचीत शुरू हुई। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। बुधवार देर शाम दुष्कर्म पीड़िता का शव घर में ही दुपट्टे से बनाए गए फंदे पर लटकता मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
किशोरी के परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी द्वारा शादी से इनकार से टूटकर बेटी ने खुदकुशी की है। उनका यह भी आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी पक्ष लगातार उन पर समझौता करने और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने को लेकर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी मिलने पर सैफनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीएम अरुण मणि तिवारी भी शव का पंचनामा भरवाने के लिए गांव पहुंचे। देर रात को एडिशनल एसपी डॉ. संसार सिंह और केमरी के सीओ ओमकारनाथ शर्मा ने भी घटनास्थल पहुंचकर मृतका के परिजनों से बात की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी पक्ष फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।