{"_id":"65970b18658386b0b801c379","slug":"rape-accused-had-fled-to-saudi-arabia-arrested-at-airport-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-316909-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के डर से भाग गया विदेश, वापसी पर एयरपोर्ट से पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के डर से भाग गया विदेश, वापसी पर एयरपोर्ट से पकड़ा गया
Fri, 05 Jan 2024 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
moradabad police
- फोटो : फाइल फोटो
डिलारी थाना क्षेत्र के गांव में युवती से दुष्कर्म करने के बाद सऊदी अरब भागे आरोपी को आईबी की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोच लिया। कुर्की कार्रवाई की सूचना मिलने पर आरोपी बुधवार रात ही सऊदी अरब से लौटा था। इसकी जानकारी मिलने पर दिल्ली पहुंची डिलारी पुलिस उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। डिलारी थाना क्षेत्र में गांव निवासी एक युवती ने 17 अप्रैल 2022 को डिलारी थाने में दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसमें पीड़िता ने बताया कि थाना क्षेत्र के सलेम सराय गांव निवासी नईम उर्फ नदीम सऊदी अरब में नौकरी करता है। नौ माह से गांव में आया हुआ है। आरोपी ने निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। आठ जनवरी 2022 को आरोपी ने उसे निकाह की बात करने के बहाने अपने पास बुलाया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग गए थे। तब आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने आश्वासन दिया था कि 19 जनवरी 2022 को निकाह किया जाएगा। आरोप है कि 19 जनवरी 2022 को आरोपी नईम उर्फ नदीम के परिजन पीड़िता के घर में घुसे और उसके साथ मारपीट की।
इसी बीच आरोपी नईम सऊदी अरब भाग गया था। पुलिस ने नईम के भाई तौसीफ और सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था।
इसकी सूचना एयरपोर्ट और दूतावास में दी गई थी। दो दिन पहले पुलिस ने आरोपी की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की थी। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी सऊदी अरब से लौट रहा था। नईम उर्फ नदीम तीन जनवरी को सऊदी अरब से दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से उतरा।
इसी दौरान उसे आईबी की टीम ने पकड़ लिया। इसकी सूचना थाना डिलारी को भेजी गई। डिलारी पुलिस टीम आरोपी को थाने ले आई। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।