{"_id":"5f6bb8148ebc3e394c7ae5fc","slug":"ranjeet-murder-case-accussed-arrested-city-news-mbd363651085","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजीत हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजीत हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के शेरुआ धर्मपुर गांव में जून माह में हुई रंजीत की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी व प्रेमिका के मुंह बोले मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपी सीतापुर में छिपा हुआ था। पुलिस का दावा है कि आरोपी यहां एक व्यक्ति से अपने पंद्रह हजार रुपये लेने आया तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। रंजीत हत्याकांड में प्रेमिका और उसकी मां पहले ही जेल जा चुकी हैं।
सिविल लाइंस के शेरुआ धर्मपुर निवासी रंजीत कुमार 14 जून को अचानक लापता हो गया था। 24 जून को पुलिस ने शक के घेरे में आई रंजीत की प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, तब उसने बताया था कि रंजीत की लाश गन्ने के खेत में पड़ी है। पुलिस ने प्रेमिका की निशानदेही पर रंजीत की लाश बरामद की थी। प्रेमिका ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी मां और मुंह बोले मामा के साथ मिलकर रंजीत की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने मां बेटी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया था, जबकि मुंह बोला मामा फरार हो गया था।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। मंगलवार देर रात पुलिस ने प्रेमिका के मुंह बोले मामा शुक्ला जी उर्फ विनीत शुक्ला उर्फ मुन्ना लाल निवासी शेरुआ धर्मपुर थाना सिविल लाइंस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने रंजीत को पीछे से पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया था। इसके बाद युवती और उसकी मां ने रंजीत को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
डकैती के मामले में ग्यारह साल सजा काट चुका है आरोपी मुन्ना लाल
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि पकड़ा गया मुन्ना लाल उर्फ विनीत शुक्ला डकैती के मामले में ग्यारह साल की सजा काट चुका है। जेल से रिहा होने के बाद आरोपी मुन्ना लाल ने एक साइकिल खरीदी थी। ये रकम उसे जेल में मजदूरी करने पर मिली थी। साइकिल से हरिद्वार गया था। वहां पांच दिन रुकने के बाद वापस सीतापुर लौट रहा था। तब अगवानपुर में एक फैक्टरी में काम मिल गया था। इसके बाद धीरे-धीरे यहां के लोगों से जान पहचान बढ़ा ली थी। युवती के परिवार के लोगों के संपर्क में आ गया था। तब से यहीं रह रहा था। जब पुलिस ने दबिश दी तो वह मौका पाकर भाग निकला था। आरोपी सीतापुर के लहरपुर थानाक्षेत्र का रहने वाला है।