फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur Road Accident Tractor and dumper collision in Rampur

Rampur Road Accident: रामपुर में ट्रैक्टर और डंपर की टक्कर, किसान समेत दो की मौत, दो घायल

Tue, 09 May 2023 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 May 2023 09:02 AM IST
सार

रामपुर में सोमवार देर रात ट्रैक्टर और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Rampur Road Accident Tractor and dumper collision in Rampur
Road Accident in rampur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के पटवाई थाना इलाके में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सोमवार की देर रात 12 बजे पटवाई थाना इलाके के मतवाली गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर और डंपर की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में किसान समेत दो की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को शाहबाद कोतवाली इलाके के पस्तोर गांव के रहने वाला किसान आरिफ (23) लकड़ी काटकर ट्रैक्टर के माध्यम से रामपुर लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर परौता गांव निवासी धीर सिंह चला रहा था। 
विज्ञापन


उसी दौरान जनपद बरेली के थाना भोजीपुरा इलाके के गांव भीकनपुर निवासी इकबाल (26) इसी थाना क्षेत्र के रत्ना गांव निवासी साबिर हेल्पर के साथ डंपर लेकर शाहबाद की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवाई थाना क्षेत्र के मतवाली गांव के मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे में डंपर चालक इकबाल और ट्रैक्टर पर सवार किसान आरिफ की मौत हो गई। घटना की सूचना किसी माध्यम से पुलिस को दी गई। 

देर रात में पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। जबकि हादसे में घायल धीर सिंह ट्रैक्टर चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बताया गया कि डंपर के मालिक ने घायल हेल्पर साबिर को बदायूं के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed