फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Mutilated body of a young child, who went missing two days ago, found in a field; murder suspected

Rampur: घर से 300 मीटर दूर मिला दो से गायब मासूम का शव, परिजन बोले- बेटे को मारकर फेंक दिया, पुलिस भी उलझी

Thu, 16 Apr 2026 01:35 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, केमरी (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, केमरी (रामपुर) Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 16 Apr 2026 01:35 PM IST
सार

केमरी के खेमपुर गांव में दो दिन से लापता सात वर्षीय शिवांश का शव घर से करीब 300 मीटर दूर गेहूं के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है।

विज्ञापन
Rampur: Mutilated body of a young child, who went missing two days ago, found in a field; murder suspected
केमरी में गायब बच्चे का शव मिला - फोटो : संवाद

विस्तार

केमरी में दो दिन पूर्व अचानक गायब हुए सात वर्षीय शिवांश का क्षतविक्षत शव बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


एसपी ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस भी प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जता रही है। ग्राम खेमपुर निवासी सुनील कुमार कुमार कंबाइन चालक है। सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को उसका बेटा शिवांश घर से अचानक लापता हो गया था।
विज्ञापन


रिश्तेदारी समेत सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर भी उसके बेटे का पता नहीं चलने पर केमरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सुबह पुलिस व परिजन मासूम को तलाश कर ही रहे थे। तभी गांव के पास ही स्थित गेहूं के खेत में बच्चे का क्षत-विक्षत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान भारी पुलिस बल व परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान परिजनों ने शव की शिनाख्त शिवांश के रूप में की। मासूम का शव मिलने की सूचना पर तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

थानाध्यक्ष ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और एएसपी अनुराग सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Trending Videos

 आरोपियों की फांसी की मांग 
मासूम का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों के साथ ही तमाम ग्रामीण व रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने मासूम की हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका जताई । आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि सात साल के मासूम बच्चे ने किसी का क्या बिगाड़ा जो उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। पुलिस को ऐसे निर्ममतापूर्वक हत्या करने वाले आरोपियों को तलाश कर फांसी के फंदे पर लटका देना चाहिए।

डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची 
शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए व परिजनों से वार्ता कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गईं। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर सैंपल लिए।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। तीन टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। - अनुराग सिंह, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed