फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramganga river flowing 12 cm below the danger mark

Moradabad News: खतरे के निशान से 12 सेमी नीचे बह रही रामगंगा नदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ramganga river flowing 12 cm below the danger mark
मुरादाबाद। कालागढ़ डैम से पानी छोड़े जाने के दूसरे दिन रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रामगंगा नदी खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जिले के अधिकारी इस पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कालागढ़ डैम से बुधवार को पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम छह बजे रामगंगा का जलस्तर 190.440 मीटर तक आ गया था। दो घंटे बाद रात आठ बजे जलस्तर बढ़कर 190.480 मीटर हो गया था। रामगंगा नदी में चेतावनी बिंदु 190.60 मीटर है। इस मामले में आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन

गांगन नदी का जलस्तर पर 189.15 मीटर है। इस नदी का चेतावनी बिंदु 192 मीटर है । चेतावनी बिंदु से करीब तीन मीटर नीचे गांगन नदी का जलस्तर है। इसी कारण क्षेत्र के लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। कटान से प्रभावित एक गांव गदईखेड़ा है। जिले के हरपालनगर और जैतपुर में बाढ़ नियंत्रण की टीम कोसी नदी के किनारे काम कर रही हैं। जिले की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में में 29.5 मिमी हुई बारिश
जिले के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में मुरादाबाद में 29.5 मिमी , ठाकुरद्वारा में 24.3 मिमी , बिलारी में 56 मिमी और कांठ में 17 मिमी बारिश हुई है। 25 अगस्त को जिले के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed