फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramganga bridge repair work starts rampur road will be closed

आज से 28 तारीख तक बंद रहेगा रामपुर रोड, इन रास्तों से गुजरें

Fri, 13 Mar 2020 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो मुरादाबाद ब्यूरो
मुरादाबाद ब्यूरो Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ramganga bridge repair work starts rampur road will be closed
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : ANI

कटघर में रामगंगा पर बने पुल की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसकी वजह से रामपुर रोड पर शुक्रवार से लेकर 28 मार्च तक के लिए यातायात बंद रहेगा। हनुमान मूर्ति से रामपुर रोड पर इस दौरान कोई भी हल्का या भारी वाहन नहीं जाएगा। वाहनों को लाकड़ी बाईपास से गुजारा जाएगा। काशीपुर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को कोठीवाल डेंटल कॉलेज के पास से जा रहे बाईपास से होकर गुजारा जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि रामगंगा सेतु की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। इसके मद्देनजर रामगंगा पुल पर हल्के व भारी सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। कटघर में रामगंगा पर बना पुल शहर को रामपुर रोड से जोड़ने का मुख्य मार्ग है। इसके बंद होने से हनुमान मूर्ति से आगे वाहन रामपुर रोड पर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन


एसपी यातायात ने बताया कि इस अवधि में मुरादाबाद से रामपुर की ओर जाने वाले वाहन हनुमान मूर्ति से पंडित नगला बाईपास होते हुए रामपुर की तरफ जाएंगे। रामपुर से मुरादाबाद शहर को आने वाले वाहन पंडित नगला बाईपास से हनुमान मूर्ति होते हुए शहर में आएंगे। बिजनौर से काशीपुर और रामपुर जाने वाले वाहन कांठ रोड स्थित कोठीवाल डेेंटल कॉलेज के बगल से जा रहे बाईपास से होते हुए आगे जाएंगे। रामपुर और काशीपुर से बिजनौर जाने वाले वाहन काशीपुर तिराहा से आगे बाईपास होते हुए डेंटल कालेज बाईपास से कांठ रोड पर पहुंचेंगे और आगे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed