फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rajdhani Express ran without AC for one thousand kilometers

एक हजार किलोमीटर बिना एसी के चली राजधानी एक्सप्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express ran without AC for one thousand kilometers
मुरादाबाद। रेलवे की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में शुमार राजधानी एक्सप्रेस 1000 किलोमीटर तक 22 कोचों में नौ सौ यात्रियों को लेकर खराब एसी के साथ चलती रही। शिकायत के बावजूद रेलवे प्रशासन ने एसी सही नहीं कराया। मुरादाबाद में चेन पुलिंग कर हंगामा किए जाने के बाद रेलवे प्रशासन की नींद टूटी। यहां अधिकारियों ने पहुंचकर एसी ठीक करने की कवायद शुरू की। इसी दौरान ट्रेन को रवाना कर दिया गया। रामपुर में पहुंचने तक सारे एसी ठीक हो सके। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ट्रेन के स्टाफ के मुताबिक रेक जब डिब्रूगढ़ से लौट रहा था तब ही कुछ एसी खराब थे। ऐसे में नई दिल्ली तक तकरीबन एक हजार किमी की दूरी बंद एसी में ही तय की गई। इसके बाद नई दिल्ली से मुरादाबाद के सफर में ठप पड़े एसी के साथ ट्रेन को रवाना कर दिया गया। एसी काम न करने से चारों ओर से बंद कोचों में यात्रियों की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ट्रेन में तरीबन नौ सै यात्री सवार थे। ठीक प्रकार सांस न ले पाने के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस (02504) का मुरादाबाद में ठहराव आठ मिनट का है। यात्रियों को लगा की मुरादाबाद मंडल मुख्यालय है यहां एसी ठीक कराए जाएंगे। लेकिन ट्रेन पहुंचने के आठ मिनट बाद ही दोपहर 2:08 बजे ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दे दिया गया। ट्रेन में बी-5 कोच में 47 नंबर सीट पर सफर कर रहे यात्री नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि जब लगा कि कोई बात नहीं बन रही है। तब एक कोच से चेन पुलिंग हुई। कुछ देर बाद उस कोच को चेन पुलिंग से मुक्त कर दिया गया और दोबारा ट्रेन ने हार्न दे दिया। यात्रियों नें मजबूरन फिर चेन पुलिंग की। यात्रियों ने स्टेशन पर उतरकर हंगामा भी किया। टीटीई स्टाफ उन्हें समझाने में लगा रहा। इस दौरान सीनियर डीईई सचिन गोयल वहां पहुंचे और उन्होंने ट्रेन के एसी ठीक कराए। तब जाकर यात्री शांत हुए और उन्होंने अधिकारी को धन्यवाद दिया। मेंटेनेंस के दौरान ही गाड़ी को स्टेशन से रवाना कर दिया गया। रामपुर तक व्यवस्था पूरी तरह ठीक हो गई। इसके बाद सीनियर डीईई भी ट्रेन से उतरकर वापस मुरादाबाद आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में ही लापरवाही
यात्रियों का कहना है कि ट्रेन जब डिब्रुगढ़ से नई दिल्ली पहुंची थी तब ही एसी ठीक किए जाने चाहिए थे। इसके विपरीत खराब एसी कोचों में ही यात्रियों को सफर कराया गया। यदि यात्री मुरादाबाद में भी चेन पुलिंग न करते तो यहां से भी ट्रेन ऐसे ही रवाना कर दी जाती। राष्ट्रीय राजधानी में ही राजधानी एक्सप्रेस के साथ ऐसी लापरवाही और नजरअंदाजी भरे रवैये से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी अधिकारी ने इस विषय में कोई आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed