फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railways' emphasis on earning, passengers getting hit

Moradabad News: रेलवे का कमाई पर जोर, धक्के खा रहे यात्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Railways' emphasis on earning, passengers getting hit
मुरादाबाद। माैसम सामान्य हुए 15 दिन से ज्यादा बीत गए लेकिन रेलवे अब भी कोहरे के कारण यात्री ट्रेनों को निरस्त करने में लगा है। मुरादाबाद मंडल की छह ट्रेनों को कोहरे का हवाला देते हुए निरस्त किया गया है, जबकि इसका मूल कारण मालगाड़ियां चलाना है। ट्रैक की क्षमता सीमित होने के कारण पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इससे यात्रियों जो ट्रेनें चल रही हैं उनमें यात्रियों को धक्के खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


निरस्त की गई ट्रेनों में सीतापुर-शाहजहांपुर, गोरखपुर-गोंडा व सीतापुर-गोंडा पैसेंजर शामिल हैं। इसके अलावा मुरादाबाद से चलने वाली कुछ पैसेंजर गाड़ियां भी शामिल हैं। हालांकि रेलवे के अधिकारी आधिकारिक रूप से मालगाड़ियों के कारण यात्री ट्रेनों को रद्द करने की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इन ट्रेनों के अलावा जनसेवा, डबल डेकर एक्सप्रेस, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें पहले ही निरस्त हैं। ऐसे में यात्रियों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक मार्च को यह ट्रेनें बहाल होंगी।
विज्ञापन

ट्रेनों के निरस्तीकरण के कारण अन्य ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में जाने वाले यात्री परेशान हैं। श्रमजीवी, सप्तक्रांति समेत कई ट्रेनों के एसी कोचों में भारी भीड़ हो रही है। इसके बावजूद रेलवे ट्रेनों को बिना कारण निरस्त कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के कारण पहले से रद्द हैं यह ट्रेनें
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
15057-58 गोरखपुर-आनंदविहार-गोरखपुर
14605-06 जम्मूतवी-ऋषिकेश-जम्मूतवी
12583-84 डबल डेकर एक्सप्रेस
14003-04 मालदा टाउन-नई दिल्ली- मालदा टाउन
14617-18 जनसाधारण एक्सप्रेस
18103-04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
15903-04 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़-डिब्रूगढ़
14523-24 बरौनी-अंबाला-बरौनी
12327-28 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा
14615-16 जनसेवा एक्सप्रेस
12209-10 काठगोदाम-कानपुर-काठगोदाम
15621-22 कामाख्या-आनंदविहार-कामाख्या
15059-60 लालकुआं-आनंदविहार-लालकुआं

वर्जन
तकनीकी समस्याओं के कारण ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इनमें कोहरा भी कारण है, क्योंकि कुछ स्थानों पर सुबह-सुबह अब भी कोहरा देखा जा रहा है। 15 दिन के भीतर सामान्य ट्रेनें बहाल हो जाएंगी। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed