फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railways: 10 special trains will be announced this week for Diwali, confirmed seats are not available

Railways: दिवाली के लिए इस सप्ताह घोषित होंगी 10 स्पेशल ट्रेनें, एडवांस बुकिंग होने से नहीं मिल रही कंफर्म सीट

Thu, 21 Aug 2025 02:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 02:48 PM IST
सार

दिवाली से पहले ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद रेल मंडल ने 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव जोनल मुख्यालय भेजा है। इसकी घोषणा इसी सप्ताह होने की संभावना है। यह ट्रेनें बरेली, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून से चलकर मुरादाबाद होकर गुजरेंगी। 

विज्ञापन
Railways: 10 special trains will be announced this week for Diwali, confirmed seats are not available
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से 60 दिन पहले ही लोगों ने घर जाने के लिए ट्रेनों में बुकिंग करा ली है। सामान्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट जारी हो गई है। इसके मद्देनजर मुरादाबाद रेल मंडल ने स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए प्रस्ताव बनाकर जोनल मुख्यालय भेज दिया है। इसी सप्ताह 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


यह ट्रेनें बरेली, हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश, देहरादून से चलाई जाएंगी और मुरादाबाद होकर गुजरेंगी। ट्रेनों में आरक्षित यात्रियों के अलावा जनरल क्लास का टिकट लेकर भी लोग सफर कर सकेंगे। रेलवे के नए नियमों के मुताबिक सीटों की संख्या से सिर्फ 25 फीसदी अतिरिक्त आरक्षण करा सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही 120 दिन के स्थान पर 60 दिन पहले आरक्षण का नियम लागू किया गया है। ऐसे में लोगों ने बुकिंग खुलते ही लोगों ने रिजर्वेशन करा लिए हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि जल्द ही स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जाएगी। इस वर्ष दिवाली पर पिछली बार से ज्यादा यात्रियों के ट्रेनों में सफर करने की उम्मीद है। यात्रियों की डिमांड पर ट्रेनें भी ज्यादा चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से चल रही स्पेशल ट्रेनों को नियमित करेगा रेलवे
लंबे समय से चल रही स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने के लिए रेलवे नीति बना रहा है। हाल ही में टनकपुर से दौराई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित किया गया है। इससे खाटू श्याम जी जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है।

इसी तरह अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली क्लोन एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस कई ट्रेनों को नियमित करने की तैयारी है। रेलवे ने इन ट्रेनों को स्पेशल की संज्ञा न देकर टीओडी (ट्रेन ऑन डिमांड) कहा है। इन्हें नियमित करने के लिए टाइमटेबल व मार्ग निर्धारित किया जा रहा है।

सितंबर में होगा धामपुर रेलवे स्टेशन के नए भवन का उद्घाटन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडल का एक और स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। रेलवे सितंबर में धामपुर स्टेशन के नए भवन के लोकार्पण की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इसका लोकार्पण कर सकते हैं। इससे पहले बिजनौर स्टेशन का लोकार्पण किया गया है। मंडल में योजना के तहत 19 स्टेशनों का विकास कार्य चल रहा है। इनमें रामपुर, चंदौसी, नजीबाबाद, गजरौला, अमरोहा, शाहजहांपुर, हरदोई, कोटद्वार, बुलंदशहर, नगीना आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed