Railway: होली पर मुरादाबाद होकर गुजरेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, दो के फेरे बढ़ाए, लखनऊ-वाराणसी जाने वालों को राहत
होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुरादाबाद होकर गुजरने वाली तीन नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इसके अलावा दो ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के मौके पर रेलवे ने तीन और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जोकि मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। अन्य दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेनें पंजाब व उत्तराखंड से बिहार के बीच चलेंगी। इनसे हरिद्वार, अमृतसर, मुजफ्फरपुर, लखनऊ और वाराणसी रूट पर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इन ट्रेनों में यात्री जनरल टिकट लेकर भी सफर कर सकेंगे।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की मांग के आधार पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन सभी ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। जरूरत पड़ने पर कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएंगे। कुछ और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी मुख्यालय की ओर से की जा सकती है। इससे लोगों को कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी नहीं होगी।
यह ट्रेनें चलेंगी
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कब से कब तक संचालन
04530 सरहिंद से मधुबनी 25 फरवरी, 2 और 6 मार्च
04529 मधुबनी से सरहिंद 26 फरवरी, 3 और 7 मार्च
04610 अमृतसर से मंसी 24, 28 फरवरी और 4 मार्च
04609 मंसी से अमृतसर 26 फरवरी, 2 और 6 मार्च
04302 हरिद्वार से मुजफ्फरपुर 25, 28 फरवरी और 3 मार्च
04301 मुजफ्फरपुर से हरिद्वार 26 फरवरी, 1 और 4 मार्च
इन ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे
04014/13 आनंद विहार-लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस
04209/10 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल
मुरादाबाद-सहारनपुर रेललाइन पर दो दिन ब्लॉक, सात ट्रेनें प्रभावित
मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड के हिंडन केबिन यार्ड में 20 और 21 फरवरी को मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वालीं सात ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, कुछ का मार्ग बदला गया है। साथ ही तीन ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (14305) दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस 20 फरवरी को परिवर्तित रूट से चलेगी। परिवर्तित मार्ग पर सभी निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। 21 फरवरी को दिल्ली मंडल में 15 मिनट रोककर चलाई जाएगी। (14816) ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 20 फरवरी को ऋषिकेश से 100 मिनट देरी से चलेगी।
(12053) हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस 20 फरवरी को हरिद्वार से 100 मिनट देरी से चलेगी। (54342) देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर 20, 21 और 22 फरवरी को केवल लक्सर स्टेशन तक ही चलेगी। लक्सर से सहारनपुर के बीच ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा।
(54341) सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर 20, 21 और 22 फरवरी को लक्सर से देहरादून के बीच ही चलेगी। सहारनपुर से लक्सर के बीच सेवा रद्द रहेगी। (19565) ओखा-देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस 20 फरवरी को दिल्ली मंडल में 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी।