फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway: The way to Mumbai will be easier, Sleeper Vandebharat will run via Moradabad

Railway: मुंबई की राह होगी आसान... मुरादाबाद होकर चलेगी स्लीपर वंदेभारत, रेलवे ने तैयार किया बरेली से नया रूट

Tue, 30 Jul 2024 11:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 11:37 AM IST
सार

मुरादाबाद से मुंबई तक सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत होने वाली है। इसके लिए रेलवे ने बरेली से मुंबई तक नया प्रस्तावित रूट बनाया है। रेलवे की योजना है कि बरेली से मुंबई तक स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को फायदा होगा। 

विज्ञापन
Railway: The way to Mumbai will be easier, Sleeper Vandebharat will run via Moradabad
वंदे भारत - फोटो : ANI

विस्तार

मुरादाबाद के लोगों की मुंबई तक सीधी ट्रेन की 50 साल पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। रेलवे ने बरेली-मुंबई स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का प्रस्तावित रूट मुरादाबाद-हापुड़-गाजियाबाद-निजामुद्दीन होते हुए बनाया है। टाइम टेबल कमेटी के सामने इसे रखा जा चुका है।

विज्ञापन


मुख्यालय की मुहर लगते ही मुरादाबाद की रेल संपर्क मायानगरी से जुड़ जाएगा। इससे व्यापारियों को लाभ होगा और अभिनय क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी मुंबई जाने में आसानी होगी। इस रूट से अभी तक मुंबई के लिए कोई ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन


मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड़ के लोगों को मुंबई जाने के लिए पहले दिल्ली जाना पड़ता है। वहां से मुंबई की ट्रेन पकड़नी पड़ती है। जबकि बरेली से मुंबई के लिए दो साप्ताहिक व एक स्पेशल ट्रेन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक का रूट चंदौसी-अलीगढ़-आगरा-मुरैना-ग्वालियर-झांसी-बीना-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-मनमद-थाणे होते हुए मुंबई तक है। जबकि दूसरी ट्रेन का रूट कासगंज-हाथरस-मथुरा-गंगापुर-सवाई माधोपुर-कोटा-रामगंज-रतलाम-गोधरा-भरूच-सूरत-बोरीवली होकर मुंबई के बांद्रा टर्मिनस तक है।

पहले इस ट्रेन का रूट भी यह तय किया गया था लेकिन तीसरी ट्रेन इन्हीं दोनों रूटों में से एक पर चलाने में रेलवे को कोई लाभ नहीं दिखा। लिहाजा बरेली-मुंबई स्लीपर वंदेभारत का रूट मुरादाबाद-हापुड़-गाजियाबाद होकर दोबारा बनाया गया है।

इसके बाद ट्रेन को निजामुद्दीन होकर गुजारने के लिए दिल्ली मंडल को पत्र भेजा गया है। नया टाइम टेबल आने तक इस पर सहमति बन जाएगी। नए टाइम टेबल में रेलवे इस ट्रेन को शुरू करने की घोषणा कर सकता है।

वाशिंग लाइन न होने के कारण बरेली से चलाई जा रही ट्रेन 
मुंबई की सीधी ट्रेन चलाने की मांग मुरादाबाद से उठी थी इस बीच उत्तर रेलवे के कई जीएम बदले लेकिन इस समस्या का विकल्प नहीं ढूंढ पाए। पूर्व जीएम आशुतोष गंगल ने कहा था कि मुरादाबाद में नई वाशिंग लाइन नहीं बनाई जा सकती, इसलिए यहां से ट्रेन चलाना संभव नहीं है।

जबकि पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का कहना है कि यूपीए सरकार के समय रेलवे को जमीन सुझाई गई थी लेकिन वहां वाशिंग लाइन नहीं बनी। अब आखिरकार लोगों की मांग पूरी होने की उम्मीद दिखी है। ट्रेन बेशक बरेली से चलेगी लेकिन मुरादाबाद से होकर गुजरेगी।

फिलहाल देशभर में चल रही हैं चेयरकार वाली वंदेभारत
वर्तमान में देशभर में चेयरकार बोगियों वाली वंदेभारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। स्लीपर वंदेभारत का निर्माण फैक्टरियों में चल रहा है। कुछ रैक बन चुके हैं। अब जल्द ही उन्हें ट्रैक पर चलाने की योजना है।

इस योजना के अंतर्गत ही मुरादाबाद मंडल ने अपना प्रस्ताव बनाकर भेजा है। बरेली-मुबंई स्लीपर वंदेभारत देश में सबसे पहले चलने वाली स्लीपर वंदेभारत ट्रेनों में से एक होगी। जनवरी या फरवरी 2025 में इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का रूट इस प्रकार बनाया गया है, जिससे मुरादाबाद के यात्रियों को लाभ मिले। यहां के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चले। आगे का कार्य मुख्यालय स्तर पर होना है। दूसरे मंडल भी इस ट्रेन के लिए रूट प्लान देंगे। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed