{"_id":"61b79f4e553c73283d39a6ed","slug":"railway-passengers-can-get-the-gift-of-mst-in-the-new-year-city-news-mbd412532598","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में रेलयात्रियों को मिल सकती है एमएसटी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में रेलयात्रियों को मिल सकती है एमएसटी की सौगात
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनवरी माह में मुरादाबाद रेल मंडल के रेलयात्रियों को ट्रेनों में एमएसटी सुविधा मिल सकती है। फिलहाल रेलवे ने कुछ मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच ट्रायल के आधार पर लगाए हैं। साथ ही कुछ पैसेंजर ट्रेनों के लिए एमएसटी भी बनाई जा रही है। इसका फीडबैक जनवरी माह में जोनल मुख्यालय को भेजा जाएगा। इसके आधार पर ही एमएसटी शुरू करने और अन्य मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में भी अनारक्षित टिकटों पर यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
फिलहाल मंडल में पैसेंजर ट्रेनों और अनारक्षित मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। रोजाना दो लाख से ज्यादा यात्री अनारक्षित टिकट खरीद रहे हैं। ज्ञात हो कि एमएसटी शुरू करने की मांग रेलवे को लगातार प्राप्त हो रही है। इसके लिए सांसद, रेलवे पारमर्शदात्री समिति और दैनिक रेल यात्री संघ कई बार रेलवे को पत्र भेजकर अपील कर चुके हैं। ऐसे में अनारक्षित ट्रेनों को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया सकारात्मक संदेश है।
इसके अलावा 24 दिसंबर को जीएम के मुरादाबाद दौरे पर सांसद, विधायक एक बार फिर इस मांग को उठा सकते हैं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए रेलवे धीरे-धीरे निर्णय ले रहा है। एकदम कोई बड़ा निर्णय लेना सही नहीं होगा। इसके लिए अलग-अलग मंडलों से यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर सुझाव मांगे जा रहे हैं, जिनमें से एमएसटी भी एक है। मुरादाबाद मंडल भी यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेगा।