{"_id":"67a27c2c6c22a8d1b7040b38","slug":"raid-in-meerut-in-search-of-accused-of-burning-woman-with-cigarette-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-576690-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला को सिगरेट से दागने के आरोपी की तलाश में मेरठ में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला को सिगरेट से दागने के आरोपी की तलाश में मेरठ में छापा
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिलीप बनकर विधवा से शादी करने वाले मेरठ निवासी गफ्फार ने धर्म परिवर्तन न करने पर महिला को तरह-तरह की यातनाएं दीं। आरोपी ने महिला को कमरे में कैद कर उसे सिगरेट से दागा। मंगलवार को मुरादाबाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में मेरठ में छापा मारा लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक साल पहले वह अपने बीमार पति का इलाज कराने मेरठ गई थी। महिला के साथ उसके सास-ससुर भी थे। इसी दौरान अस्पताल में मेरठ के नंदपुर मझरा बेहरामपुर निवासी युवक मिल गया और उसने अपना नाम दिलीप बताकर बातचीत शुरू कर दी। करीब एक माह बाद महिला के पति की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए थे। कुछ दिन बाद आरोपी मुरादाबाद आ गया और सास-ससुर से बातचीत की।
पीड़िता ने बताया कि सास-ससुर ने उसकी शादी दिलीप के साथ करा दी। इसके बाद वह उसे लेकर मेरठ चला गया। मेरठ में जाकर महिला को पता चला कि दिलीप का असली नाम गफ्फार है। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता नहीं मानी तो आरोपी ने उसे सिगरेट से दागा और कई दिन तक कमरे में बंदकर मारपीट की।
विज्ञापन
पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर मुरादाबाद आ गई और डीआईजी को शिकायतीपत्र दिया। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। अभी तक हाथ नहीं आया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।