फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Raid conducted in search of helper of Lawrence Vishnoi gang member

Moradabad News: लाॅरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य के मददगार की तलाश में मारा छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Raid conducted in search of helper of Lawrence Vishnoi gang member
अगवानपुर (मुरादाबाद)। लाॅरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य गैंगस्टर दीपक उर्फ बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोपी महफूज खान उर्फ भूरा दलाल की तलाश में हरियाणा पुलिस ने अगवानपुर में छापा मारा। हालांकि, पुलिस को सफलता नहीं मिली। हरियाणा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अगवानपुर निवासी महफूज खान के खिलाफ हरियाणा में अवैध पिस्टल बेचने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस इस मामले में दो लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

हरियाणा के हांसी जिले के सदर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर में आरोपी महफूज खान की तलाश में उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। टीम का नेतृत्व कर रहे एसएसआई अनिल पंघाल ने बताया कि नौ सितंबर 2024 को सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश उर्फ गोलू को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसने अगवानपुर निवासी महफूज खान और एक अन्य से पिस्टल खरीदने की बात कबूल की थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर राकेश और दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया था। इस मामले का तीसरा आरोपी महफूज पांच माह से गायब है। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर से निकल गया। इसके चलते हरियाणा पुलिस की टीम खाली हाथ लाैट गई।
विज्ञापन

इससे पहले महफूज ने 19 दिसंबर 2022 को छजलैट थानाक्षेत्र के गोपालपुर उर्फ नत्था नगला गांव के पते पर लाॅरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट बनवा दिया था। दीपक जब विदेश ने पकड़ा गया तो इस मामले की पोल खुल गई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। हरियाणा के पानीपत निवासी रवि अंतिल की डिटेल से बने पासपोर्ट पर दीपक बॉक्सर का फोटो चस्पा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में एक सिपाही की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई। 14 मार्च 2023 को यूपी एसटीएफ के यूनिट प्रभारी राशिद अली ने महफूज और अकरम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों के विरुद्ध नकली पासपोर्ट बनवाने के आरोप में डिलारी में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed