फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   radio station in jail

जेल में बंदी गाएंगे गाना..

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
radio station in jail
radio station in jail
मुरादाबाद। बॉलीवुड फिल्म संजू में एक दृश्य फरमाया गया है, जिसमें जेल के अंदर बंदी को गाना गाते हुए और बंदियों को उस गाने को सुनते हुए दिखाया गया है। इसी तर्ज पर अब मुरादाबाद जिला कारागार में भी रेडियो स्टेशन खुल गया है। यहां पर भक्ति और देशप्रेम सहित अन्य गीत बजेंगे। बंदी भी गाना गाएंगे और जेल में बंद बंदी और जेल स्टाफ इस गाने को सुनकर मनोरंजन कर सकेंगे। जिससे बंदियों में सुधार की उम्मीद जेल प्रशासन ने जताई है। उनका कहना है कि इससे बंदियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में विकास होगा।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि बंदियों में सुधार की आवश्यकता रहती है। कई बंदी ऐसे होते हैं जो जेल में आकर अपनी गलतियों का अहसास करते हैं। ऐसे में पुलिस का प्रयास रहता है कि उन्हें जेल सुधार कार्यक्रम से जोडे़ं। जेल रेडियो न सिर्फ बंदियों का मनोरंजन करेगा बल्कि बंदियों को अपराध के रास्ते से हटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जेल में बने रेडियो स्टेशन के लिए एक उच्च शिक्षित बंदी को रेडियो जॉकी बनाया गया है। जिसके माध्यम से प्रतिदिन बैरकों के बंदियों से उनकी फरमाइश के गीत को पूछा जाता है कि वे कौन सा गाना सुनना पसंद करेंगे। फिर गानों की लिस्ट तैयार कर उनका चयन किया जाता है। गानों को पेन ड्राइव में लेकर उन्हें प्ले किया जाता है। सभी बैरकों में स्पीकर लगाया है। बीच बीच में आरजे तमाम जानकारियां देता रहता है। इसके अलावा एक सेगमेंट न्यूज का भी होता है, जिसमें देश दुनिया की घटनाओं के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा कानून व स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी जाती है। जिससे की जेल की बाहरी दुनिया से खुद को अपडेट रख सकेंगे। ये गानें सुबह, दोपहर और शाम को दो-दो घंटे जेल में बजाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed