फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Quack gets 10 years' imprisonment for culpable homicide and rape

Moradabad News: गैर इरादतन हत्या और दुष्कर्म में झोलाछाप को 10 साल कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Quack gets 10 years' imprisonment for culpable homicide and rape
मुरादाबाद। गैर इरादतन हत्या और दुष्कर्म के मामले में अदालत ने झोलाछाप डॉक्टर मनीष वर्मा को अदालत ने दस साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 22 हजार का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मूंढापांडे थाने में नौ मई 2019 को मूढ़ापांडे के बूजुपुर मान निवासी झोलाछाप डाक्टर मनीष वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें महिला ने बताया कि वह मां, पिता और पति के संग रसौली का इलाज कराने के लिए आरोपी मनीष के क्लीनिक में गई थी। उसके पिता किसी काम से चले गए थे। इस बीच डाक्टर ने पति को सोने के लिए पास में टाल पर भेज दिया था जबकि मां बेटी क्लीनिक में ही रुक गई थीं।
विज्ञापन

झोलाछाप ने मां का सिर का दर्द ठीक करने के लिए नशीला इंजेक्शन लगा दिया था और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा। वह मां के पास पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में मिली थी। महिला ने पति और पिता को बुला लिया था। इसके बाद महिला की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससी-एससी सुरेंद्र कुमार की कोर्ट में चली। विशेष लोक अभियोजन आनंद सिंह ने सरकार की ओर पक्ष रखा। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी मनीष वर्मा को दोषी करार देते हुए दस साल की कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed