फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   punit murder case accused arrested

मासूम पुनीत की हत्या में आरोपी खूब सिंह को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
punit murder case accused arrested
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी में सात साल के बच्चे पुनीत की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी खूब सिंह को गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि केस की जांच जारी है। अन्य आरोपियों को तथ्यों के आधार पर ही जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हिमगिरी कालोनी निवासी विजय कुमार ने बुधवार को केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके घर के सामने रहने वाले खूब सिंह के यहां एक पालतू कुत्ता है। खूब सिंह और उनके परिवार के लोग घर के सामने ही उसे शौच कराते हैं। इसी बात को लेकर बुधवार दोपहर खूब सिंह और उसके परिवार के सदस्यों में झगड़ा हुआ था। आरोप लगाया था कि इसी दौरान खूब सिंह के बेटे दीपक और भाई जिराज ने लाइसेंसी बंदूक से छत पर खड़े विजय के सात साल के बेटे पुनीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि पुनीत की मां रचना को गोली मार दी गई थी। इस मामले में खूब सिंह, उसके दो बेटे, दो बेटियां, पत्नी और भाई के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कराया था। अपराध निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी खूब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर लाइसेंसी बंदूक, 22 कारतूस और दो खोखे भी बरामद किए गए हैं। गुरुवार दोपहर बाद आरोपी खूब सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed