{"_id":"694eecba3011ac73fc024a45","slug":"ptm-should-be-conducted-in-schools-before-january-1-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-799425-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एक जनवरी से पूर्व स्कूलों में कराई जाए पीटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एक जनवरी से पूर्व स्कूलों में कराई जाए पीटीएम
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें डीएम ने कहा कि जनवरी 2026 से पूर्व प्रत्येक विद्यालय में पेरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित की जाए।
डीएम ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था यथाशीघ्र सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए की ग्राम पंचायत के माध्यम से बेंच का प्रबंध कराया जाए तथा उपलब्धता की स्थिति की मॉनिटरिंग भी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में जिन सफाई कर्मियों द्वारा विद्यालय परिसर की साफ सफाई करने में लापरवाही बरती जा रही है उनकी सूची भी तैयार कराई जाए।
बच्चों की ड्रेस, जूते, मोजे आदि की उपलब्धता के संबंध में समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि एक जनवरी 2026 से पूर्व प्रत्येक विद्यालय में पेरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित की जाए।
विज्ञापन
विद्यालयों में तैयार होने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर चर्चा के दौरान डीएम ने कहा कि जिन विद्यालयों में बर्तन पुराने हो गए हैं वहां नए बर्तनों की खरीद कर ली जाए।
इस दाैरान सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, डीडीओ जीवी पाठक, डीआईओएस देवेंद्र पांडे, बीएसए विमलेश कुमार, डीपीआरओ आलोक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।