{"_id":"6808005a88d17bff8108cd25","slug":"protest-was-held-again-against-the-executive-engineer-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-627554-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अधिशासी अभियंता के खिलाफ फिर किया गया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अधिशासी अभियंता के खिलाफ फिर किया गया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड एक के अधिशासी अभियंता के खिलाफ अवर अभियंताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। अवर अधिवक्ताओं ने अधिशासी अभियंता पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए उनको हटाने की मांग की है।
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं ने कार्यालय में मंगलवार को अधिशासी अभियंता कुलदीप संत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता की हठधर्मिता से अवर अभियंता परेशान हैं।
सेवा संबंधित लंबित प्रकरणों के मामलों का अधिशासी अभियंता ने एक सप्ताह बाद भी कोई हल नहीं निकाला। विशाल आजाद ने कहा कि नौ माह से लंबित समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने की मांग की गई थी, लेकिन उस पर भी निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह धरना प्रदर्शन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में कलीम अख्तर, नवीन कमल, अनित कुमार सहित प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मौजूद रहे।