फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest of e bus conductors

वेतन न मिलने पर ई-बसों के कंडक्टरों ने किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

ई-बसों के कंडक्टर चार माह से वेतन भुगतान होने की शिकायत से परेशान हैं।बृहस्पतिवार, शुक्रवार कोकंडक्टरों ने ई-बसों का संचालन नहीं किया।यदि कंडक्टर हमें अपनी समस्या लिखकर देंगे तो हम कंपनी से पूछ सकते हैं।

विज्ञापन
protest of e bus conductors

विस्तार

मुरादाबाद। ई-बसों के कंडक्टर चार माह से वेतन भुगतान होने की शिकायत से परेशान हैं। उन्होंने शनिवार को इ संबंध में चार्जिंग डिपो प्रभारी और सुपरवाईजर को ज्ञापन सौंपा। कंडक्टरों का कहना है कि 65 कंडक्टर भर्ती किए गए हैं। चार माह से सिर्फ 42 कंडक्टरों को ही ड्यूटी दी गई है। अप्रैल के बाद से कंडक्टरों को वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद परिवहन निगम के अधिकारी चेकिंग कर डब्लूटी का आरोप लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार, शुक्रवार कोकंडक्टरों ने ई-बसों का संचालन नहीं किया। शेष कंडक्टरों से बसें चलवाई गईं। वहीं परिवहन निगम के आरएम का कहना है कि ई-बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों को निजी कंपनी भुगतान करती है। इसका निगम से कोई मतलब नहीं है। यदि कंडक्टर हमें अपनी समस्या लिखकर देंगे तो हम कंपनी से पूछ सकते हैं। ज्ञापन देने वालों में अरविंद चौधरी, सुमित कुमार, देवेश मलिक, संजीव कुमार, नितिन कुमार, आकाश, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed