फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest in amroha against caa

अमरोहा में बवाल - नागरिकता संशोधन कानून की आग में अमरोहा भी झुलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
protest in amroha against caa
अमरोहा में आर्य समाज मंदिर चौराहे से पुलिस पर पथराव करते उपद्रवी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश भर में चल रहे प्रदर्शनों के बीच शुक्रवार को अमरोहा भी झुलसा उठा। उपद्रवियों ने दो बाइकें फूंक दीं। पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। बचाव में पुलिस के कुछ जवान भी घायल हुए हैं। एसपी ने मौके पर मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया। देर रात तक सड़कों पर सुरक्षा सख्त थी। हालात काबू में बताए जा रहे हैं। बवाल में शामिल छह उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने जामा मस्जिद पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसके बाद नारेबाजी कर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शित किया। पुलिस ने यहां शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे लोगों को समझाकर हटा दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही मोहल्ला कोट चौराहे पर कुछ उपद्रवी युवाओं की भीड़ पहुंच गई। नारेबाजी करते हुए दो बाइक आग के हवाले कर दीं। पुलिस से भिड़ गए। पुलिस की टुकड़ी पर पथराव किया गया। किसी ओर से हवा में फायर भी किया गया। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बल प्रयोग किया। जब भीड़ और भड़क गई। इस बीच उपद्रवियों की ओर से हुए पथराव में पुलिस के कुछ जवान घायल हो गए। करीब चार घंटे तक बवाल चला। इसके बाद आईएम इंटर कॉलेज, माधो सिनेमा पैलेस, कसाईखाना, नगर पालिका सीएचसी पर भी जमकर पथराव किया गया। पुलिस के साथ झड़प भी हुई। सूचना पर पहुंचे एसपी डा. विपिन ताड़ा ने मोर्चा संभाला। प्रदर्शनकारियों के बीच आए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने देर शाम हालात काबू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बवाल के बाद शहर में दहशत
अमरोहा। सीएए के विरोध में बीच उपद्रवियों की ओर से फैलाए गए बवाल से शहर में दहशत का माहौल है। कई मोहल्लों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। जिन मोहल्लों में उपद्रव किया गया। वहां महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद रहे। इलाकोें में अघोषित कर्फ्यू का माहौल रहा।

अमरोहा में मोहल्ला कोट में पुलिस पर पथराव करते उपद्रवी।

अमरोहा में मोहल्ला कोट में पुलिस पर पथराव करते उपद्रवी।- फोटो : JPNAGAR

अमरोहा के मोहल्ला कोट चौराहे में धू-धूकर जलती बाइक।

अमरोहा के मोहल्ला कोट चौराहे में धू-धूकर जलती बाइक।- फोटो : JPNAGAR

अमरोहा के मोहल्ला कोट में पथराव-आगजनी के दौरान सिर पर कुर्सी रखकर खुद को बचाता युवक।

अमरोहा के मोहल्ला कोट में पथराव-आगजनी के दौरान सिर पर कुर्सी रखकर खुद को बचाता युवक।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed