फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Proposals worth Rs 22 crore approved in Dhanaura Municipality Board meeting

Moradabad News: धनौरा में पालिका बोर्ड बैठक में 22 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मुहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Proposals worth Rs 22 crore approved in Dhanaura Municipality Board meeting
मंडी धनौरा। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक में 22 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई है। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से नगर में सड़कों का निर्माण व मरम्मत कराई जाएगी जबकि अमृत सरोवरों पर ढाई करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। सर्वाधिक 11 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि सामान्य प्रशासन पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष का वार्षिक बजट प्रस्तुत करते हुए अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार ने सदस्यों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 22 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट है। नगर पालिका को सात करोड़ रुपये की धनराशि राज्य वित्त आयोग से, दो करोड़ रुपये की धनराशि 15वें वित्त आयोग से, दो करोड़ रुपये की धनराशि वंदन योजना से मिलने का अनुमान है। गृहकर से 50 लाख रुपये, जलकर से 20 लाख रुपये व स्टाम्प शुल्क से 20 लाख रुपये की आय का अनुमान है। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर के सभी वार्डों में बगैर भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बजट को स्वीकृति प्रदान करने के लिए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में दुलीचंद गिहार, राजू बादशाह, नूतन रानी, सिम्मी अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजीव दीक्षित, गौरव धारीवाल, नाैशाद मंसूरी, मयंक गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-------
यहां खर्च होगी राशि
बजट में साढ़े 11 करोड़ रुपये की धनराशि सामान्य प्रशासन पर खर्च करने, साढ़े तीन करोड़ रुपये की धनराशि से शहर की सड़कों का निर्माण व मरम्मत कराई जाएगी। वंदन योजना के तहत धार्मिक स्थल के विकास पर दो करोड़ रुपये, अमृत सरोवर योजना पर दो करोड़ रुपये, सड़कों की सफाई पर तीन करोड़ 20 लाख रुपये, नाला व पुलिया निर्माण पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है। पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर 50 लाख रुपये, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जलापूर्ति पर भी 50-50 लाख रुपये की धनराशि खर्च किए जाने का प्रावधान बजट में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कावंड़ यात्रा से पहले मार्ग होंगे गड्ढा मुक्त
मंडी धनौरा। आगामी तीन मार्च से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर के भीतर सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा। नगर पालिका के बोर्ड की बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि कई सामाजिक संगठनों ने कांवड़ियों के आवागमन मार्ग को सही कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर पाइप लाइन की वजह से सड़कें खराब हो गई हैं। अधिशासी अधिकारी को चार दिन के भीतर सभी सड़कों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed