फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Property dealer murder case: Father-son duo evade police and surrender in court

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपी पिता-पुत्र ने किया कोर्ट में सरेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Property dealer murder case: Father-son duo evade police and surrender in court
मुरादाबाद। बिलारी के कमालपुर चंदौरा गांव में प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की हत्या करने वाले आरोपी अजय और उसके पिता योगेंद्र ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया जबकि पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। अब पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान अपने गांव कमालपुर चंदौरा में स्कूल के पास टहल रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला कर दिया था। वह अपनी जान बचाने को मुनेश पाल के घर में घुस गए थे। इसी दौरान वहां हमलावर भी पहुंच गए और उन्हें दो गोलियां मारी गई थीं और सिर पर फरसे हमला कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद हमलावर भाग गए थे। परिजन घायल अवस्था में रंजीत को अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रापर्टी डीलर के भाई पिंकू चौहान ने गांव निवासी अजय और उसके पिता योगेंद्र और अजय के दो रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पिंकू ने बताया कि उसके भाई रंजीत और अजय की बहन के बीच प्रेम संबंध थे। इसी बात से अजय और उसके पिता रंजिश रखते थे। इसी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। एसएसपी ने पांच टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी को लगाई थी पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है लेकिन शुक्रवार को अजय और उसका पिता योगेंद्र ने अपने अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में सरेंडर प्रार्थना पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पिता- पुत्र ने सरेंडर कर दिया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed