फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Promotion of railway workers of engineering and electricity department will be done in three months

तीन माह के भीतर होगी इंजीनियरिंग और विद्युत विभाग के रेलकर्मियों की प्रोन्नति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Promotion of railway workers of engineering and electricity department will be done in three months
मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन और रेलवे प्रशासन के बीच स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) गुरुवार को संपन्न हुई। इसमें दो अहम मुद्दों पर सहमति बनी है। रेलवे के इंजीनियरिंग और विद्युत विभाग में वर्षों से लंबित रीस्ट्रक्चरिंग तीन माह में पूरी होगी। इससे कर्मचारियों को प्रोन्नति का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा समपार फाटकों पर गेटमैनों की ड्यूटी आठ घंटे करने के लिए उरमू ने रेलवे प्रशासन पर दबाव बनाया है।
विज्ञापन

संगठन का कहना है कि मुरादाबाद स्टेशन पर गार्ड रोस्टर में भारी अनियमितता है। यहां गार्डों को 30 घंटे रेस्ट, छुट्टी, सिक लीव आदि का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर गार्ड लॉबी और कंट्रोल में गार्डों से कार्य लिया जा रहा है।
विज्ञापन

यह नियमविरुद्ध है, इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों को प्रोन्नति के बाद न्यू ऋषिकेश स्थानांतरित करने की बजाए मूल स्टेशन पर लाया जाए। वहीं न्यू ऋशिकेश स्टेशन पर कार्य के लिए नए पदों का सृजन होना चाहिए। वरिष्ठ ड्राइवर से गुड्स ट्रेन के ड्राइवर पद पर प्रोन्नति के बाद मुरादाबाद और बरेली में तैनाती कर पदोन्नति का लाभ दिया जाए। ट्रैकमैन को रनओवर से बचाने के लिए आरडीएसओ द्वारा विकसित की गई डिवाइस दी जाए। बैठक में डीआरएम अजय नंदन, एडीआरएम एनएन सिंह, उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह, अध्यक्ष एसके उपाध्याय, राजपाल, रमेश चंद्र, धर्मवीर, गुरुदेव सिंह, पीके भटनागर, सरफराजुद्दीन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed