{"_id":"60d399438ebc3e343612adea","slug":"problems-arose-again-in-the-meeting-of-udyog-bandhu-city-news-mbd393293192","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधु की बैठक में फिर उठीं समस्याएं, समाधान कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधु की बैठक में फिर उठीं समस्याएं, समाधान कोई नहीं
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला उद्योग बंधु की बैठक में बुधवार को निर्यातकों और उद्यमियों ने अपने हक की आवाज बुलंद की। वर्षों से चली आ रही ईएसआई अस्पताल की मांग, पुराने क्षेत्र में विकसित उद्योगों को पर्यावरण से अनापत्ति न मिलने, जर्जर सड़कों और पथ प्रकाश के मुद्दे पर चर्चा की गई। डीएम ने समस्याओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (सीएमएपीएस) की बाबत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य टीपी कौशिक ने बताया कि जनपद में बच्चों के प्लेसमेंट हेतु संस्थानों का चयन कर लिया गया है। 18 संस्थानों द्वारा बच्चों का प्लेसमेंट नहीं किया जा रहा है और अर्बन में विद्युत विभाग के द्वारा भी इस संबंध में सहयोग नहीं किया जा रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों का प्लेसमेंट हो चुका है, इस पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना में औद्योगिक इकाईयों को सहयोग करने और अधिशासी अभियंता विद्युत को जिलाधिकारी की ओर से एमडी विद्युत को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।
हस्तशिल्पियों एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ देने के लिए ईएसआई हास्पिटल स्थापित किए जाने की बाबत जिलाधिकारी ने उच्च अधिकारियों से बात कर निस्तारण का आश्वासन दिया है। मेगा कलस्टर /एसाइड योजना /ओडीओपी योजना के तहत जनपद में लगाई गईं परियोजनाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को इस मामले में पूर्ण रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
संभल, डबल फाटक ओवरब्रिज का चौड़ीकरण किए जाने संबंधी बिन्दु के संबंध में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को मौके पर पहुंचकर देखने एवं आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए। संचालन उपायुक्त उद्योग अनुज कुमार ने किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, एमडीए सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता, हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के सचिव सत्यपाल, अंशुल अग्रवाल, गानिम मियां, आजम अंसारी, मोहम्मद नौमान मंसूरी आदि मौजूद रहे।
समस्याएं
- लदावली के पास औद्योगिक इकाईयों के स्थापित होने के कारण अलग इंडस्ट्रीयल फीडर की आवश्यकता
- नगर निगम में कर निर्धारण समय से नहीं होता
- निर्यात नगर में नालियों की टूटफूट के कारण सड़कों पर जलभराव होना
- दिल्ली रोड पर मुख्य मार्ग के किसी भी एप्रोच रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं
- जीरो प्वाइंट रामपुर रोड से काशीपुर तिराहा तक गड्ढायुक्त रास्ते
समाधान
- इंडस्ट्रियल फीडर के लिए एमडी विद्युत को पत्र लिखने के निर्देश
- एआईसी वेबसाइट पर नगर निगम की सूची अपलोड करने के निर्देश
- नालियों की मरम्मत करने के नगर निगम को निर्देश
- नगर निगम को स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश
- नगर निगम को सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश