{"_id":"57058c9a4f1c1bc767c81798","slug":"problem-in-district-hospital-on-the-matter-of-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा है क्यों बरपा... छुट्टी ही तो मांगी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा है क्यों बरपा... छुट्टी ही तो मांगी है
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
दोनों ने अपना गुस्सा टेबल ग्लास पर उतारा, टूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में सीएमएस का दफ्तर बुधवार को कुछ देर के लिए अखाड़ा बन गया। छुट्टी मांगने पहुंचे आर्थों सर्जन सीएमएस से भिड़ गए। दोनों के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान पेपर वेट मारकर टेबल ग्लास भी चटका दिया गया। शोरशराबा बढ़ा तो चिकित्सा अधीक्षक मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
बुधवार को सीएमएस डा. वीके खरे अपने कार्यालय में बैठे थे। वह चिकित्सा अधीक्षक डा. बीर सिंह और डा. अशोक कुमार से बातचीत कर रहे थे। इस बीच आर्थों सर्जन डा. पीएन टंडन पहुंच गए। उन्होंने मां की तबीयत खराब होने का हवाल देकर छुट्टी मांगी।
जिसपर सीएमएम ने अस्पताल की सेवाएं प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। जिसे लेकर डा. पीएन टंडन भड़क गए। दोनों में तेज आवाज में बातें होने लगीं। सीएमएस भी पूरे तेवर में आ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। दोनों ने अपना गुस्सा टेबल ग्लास पर उतार दिया।
विज्ञापन
पेपर वेट मारकर टेबल का शीशा चटका दिया। मामला बढ़ता मामला बढ़ता कमरे में मौजूद डा. बीर सिंह और डा. अशोक कुमार ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. वीके खरे का कहना है कि ये काम का हिस्सा है। आपस में बहसबाजी सामान्य बात है। कभी-कभी काम के तनाव में ऐसा हो जाता है। कोई बड़ी बात नहीं है।