{"_id":"63f525e1290968a02f043580","slug":"preventive-action-against-four-people-in-case-of-apprehension-of-religious-conversion-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-63795-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धर्म परिवर्तन की आशंका के मामले में चार लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धर्म परिवर्तन की आशंका के मामले में चार लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार को धर्म परिवर्तन की आशंका के मामले में चार लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस इस कार्रवाई के बाद भी मामले की गंभीरता जांच कर रहीं है। यदि इस मामले में अन्य किसी भी व्यक्ति की गतिविधियों संदिग्ध पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में हिंदू परिवार में धार्मिक गतिविधियों के बाद धर्म परिवर्तन की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था।इस दौरान हिंदू परिवार के अलावा उसके यहां कई मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे। सूचना पर अगवानपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया लेकिन बाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस घेर लिया।उन्होंने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने उनको कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।जिससे मामला शांत हो गया।
मंगलवार को पुलिस ने इस प्रकरण में मकान मालिक संजीव कुमार, असलम, तस्लीम और महबूब निवासी काजीपुरा के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार ने बताया कि अभी चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पूरे प्रकरण की जांच जारी है।