फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations underway to exclude 101 acres of SEZ land from the notification.

Moradabad News: एसईजेड की 101 एकड़ जमीन को अधिसूचना से बाहर करने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to exclude 101 acres of SEZ land from the notification.
मुरादाबाद। मुरादाबाद विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में बिना आवंटित 101 एकड़ जमीन को डी-नोटिफाई(अधिसूचना से बाहर) करने का प्रस्ताव रखा गया है। शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक में मंडलायुक्त संगीता सिंह ने प्रस्ताव पर जरूरी दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस जमीन का अन्य उद्योगों के लिए उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन




एसईजेड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यूपीसीडा ने 101 एकड़ बिना आवंटित भूमि को डी-नोटिफाई करने का अनुरोध किया है। मंडलायुक्त ने प्रस्ताव का स्वागत करते हुए संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए। एसोसिएशन के अनुसार, यूपीसीडा दस्तावेज पूरे करने की प्रक्रिया में है। डी-नोटिफिकेशन के बाद इस भूमि का उपयोग गैर-निर्यात इकाइयों के लिए भी किए जाने की संभावना है। इससे वर्तमान में खाली पड़ी जमीन के उपयोग और क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। बैठक में एसईजेड की सड़क कनेक्टिविटी का मुद्दा भी उठाया गया। दिल्ली रोड (एनएच-09) फ्लाईओवर के पाकबड़ा-रतनपुर अंडरपास पर ठेले, ई-रिक्शा और टेंपो खड़े रहने से यातायात प्रभावित होने की बात कही गई। बारिश में जलभराव से भी परेशानी होती है। पीडब्ल्यूडी ने बताया कि पाकबड़ा की तरफ नालियों का निर्माण कराया जा चुका है। रतनपुर की तरफ ड्रेनेज का काम शुरू करने की योजना है। फैक्टरी संचालकों ने सड़क का स्तर ऊंचा करने का सुझाव दिया। वहीं, पकवाड़ा-ढिंगरपुर मार्ग की मरम्मत का काम भी जल्द पूरा होने की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुरादाबाद एसईजेड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के विकास अरोड़ा, विकास अग्रवाल, अंकुर प्रकाश, अर्पित प्रकाश, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल और अनिरुद्ध यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


00



एसईजेड के लिए चलेंगी दो बसें



-सार्वजनिक परिवहन की सुविधा के लिए मंडलायुक्त ने यूपीएसआरटीसी को पाकवाड़ा-एसईजेड-डींगरपुर मार्ग पर सुबह आठ से रात 10 बजे तक कम से कम दो बसें चलाने के निर्देश दिए। जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




00

एफसीआई गोदामों में कीट नियंत्रण के निर्देश

-एसईजेड के पॉकेट-बी के पास एफसीआई गोदामों से कीटों के फैलने की शिकायत भी बैठक में उठी। मंडलायुक्त ने एफसीआई रतनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक को नियमित कीटनाशक छिड़काव कराने के निर्देश दिए। यूपीसीडा ने एसईजेड में बने ओवरहेड टैंक से पानी का कनेक्शन लेने के लिए इकाइयों से आवेदन मांगे हैं। वहीं, सीईटीपी के संचालन की संभावना का आकलन करने के लिए सभी इकाइयों से सीईटीपी कनेक्शन के आवेदन भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed