फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations for Delhi Fair pick up pace, stalls allotted to 1300 exporters from Moradabad

Moradabad News: दिल्ली फेयर की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मुरादाबाद के 1300 निर्यातकों को स्टॉल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Delhi Fair pick up pace, stalls allotted to 1300 exporters from Moradabad
मुरादाबाद। 14 से 19 अक्तूबर तक नोएडा में आयोजित होने वाले आईएचजीएफ दिल्ली फेयर ऑटम-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। फेयर संचालन समिति की तीसरी बैठक में आयोजन की तैयारियों, स्टॉल आवंटन और विदेशी खरीदारों की सुविधाओं समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस बार करीब 3500 निर्यातकों को स्टॉल आवंटित किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 1300 स्टॉल मुरादाबाद के निर्यातकों को मिले हैं।
विज्ञापन



दिल्ली स्थित ईपीसीएच हाउस में हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली और मेले को अधिक प्रभावी व खरीदारों के लिए आकर्षक बनाने पर चर्चा की। ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा कि आईएचजीएफ दिल्ली फेयर देश-विदेश के खरीदारों के सामने भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित करने का प्रमुख मंच है। मुरादाबाद के निर्यातक मेले में पीतल, धातु, सजावटी और घरेलू उपयोग नए डिजाइन के उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने बताया कि अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों से खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। विदेशी खरीदारों की ओर से मेले में आने के संदेश भी मिलने शुरू हो गए हैं। आईएचजीएफ दिल्ली फेयर ऑटम के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने बताया कि मेले में मुरादाबाद के करीब 1300 निर्यातक हिस्सा लेंगे। इनके अलावा आगरा, पानीपत, फिरोजाबाद, सहारनपुर, नोएडा और दिल्ली के निर्यातक भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। बैठक में ईपीसीएच के सीओए सदस्य रवि पासी, कार्यकारी निदेशक राजेश रावत समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
चार-पांच सितंबर को ईमेल से मिलेगी स्टॉल की जानकारी

-ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि निर्यातकों के लिए स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चार और पांच सितंबर को ईमेल के माध्यम से स्टॉल आवंटन की जानकारी भेजी जाएगी। इसमें स्टॉल की लोकेशन समेत अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे निर्यातक मेले से पहले अपनी तैयारी पूरी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
फोटो..
लंबित फेयर सब्सिडी जल्द मिलने की उम्मीद
मुरादाबाद। एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लखनऊ में सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) के अधिकारियों से मुलाकात कर निर्यातकों के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान इंडिया एक्जिम बैंक के अधिकारियों से भी पोस्ट-शिपमेंट फाइनेंस की सुविधा को लेकर भी चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शंखधार, महासचिव विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजत सिंघल और दीपक पांडेय ने खादी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिशिर और सिडबी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आरके सिंह को सम्मानित किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने उपायुक्त उद्योग शिवांगी सिंह से मुलाकात कर निर्यातकों की लंबित फेयर सब्सिडी का मुद्दा उठाया। पदाधिकारियों के अनुसार, उपायुक्त ने बताया कि फेयर सब्सिडी का बजट जारी हो चुका है और जल्द ही राशि निर्यातकों के खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed